आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर विराट कोहली, सचिन के बराबर रेटिंग प्वाइंट प्राप्त किया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2017 3:57 PM

विज्ञापन

दुबई : विराट कोहली ने आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान मजबूत किया और साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने के भारतीय रिकार्ड की बराबरी की. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमरा ने भी गेंदबाजों की रैंकिंग में बडी उछाल लगायी है और 27 पायदान के फायदे […]

विज्ञापन

दुबई : विराट कोहली ने आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान मजबूत किया और साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने के भारतीय रिकार्ड की बराबरी की. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमरा ने भी गेंदबाजों की रैंकिंग में बडी उछाल लगायी है और 27 पायदान के फायदे से वह मिशेल स्टार्क, इमरान ताहिर और शीर्ष पर चल रहे जोस हेजलवुड के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गये. ताजा रैंकिंग भारत के वनडे सीरीज में मेजबान श्रीलंका पर 5-0 के वाइटवाश के एक दिन बाद आज जारी हुई है.

रन बरसा रहा है कोहली का बल्ला, सचिन की कर सकते हैं बराबरी

कोहली सीरीज में शानदार फार्म में थे, उन्होंने दो सैकड़ा जड़कर 30 वनडे शतक पूरे किये. कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी शीर्ष रैंकिंग पर काबिज हैं, उन्होंने आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर पर बढ़त 12 से बढाकर 26 अंक की कर ली और अब उनके 887 अंक हैं. इससे उन्होंने भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक वनडे रेटिंग अंक के तेंदुलकर के 1998 में बनाये रिकार्ड की बराबरी की.

रोहित शर्मा सीरीज में दूसरे सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने कुल 302 रन जोड़े. उन्होंने और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी दोनों ने इस तरह शीर्ष 10 में वापसी की. शर्मा ने श्रीलंका में दो शतक जड़े थे जिससे उन्हें पांच पायदान का लाभ मिला और वह नौंवे स्थान पर पहुंच गये, जबकि धौनी के 162 रन ने उन्हें दो पायदान का फायदा कराया और वह 10वें स्थान पर पहुंच गये. इस बीच बुमरा गेंदबाजों की रैंकिंग में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ चौथा स्थान हासिल करने में सफल रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola