#PanchkulaViolence : राम रहीम पर गौतम गंभीर का ट्वीट, बोले, ''रिलिजन मार्केटिंग का क्लासिक उदाहरण''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Aug 2017 6:39 PM
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के बायें हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और ट्वीट किया है. गंभीर ने ट्वीट कर इस पूरे मामले पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर इसे आधुनिक दौर में धर्म की मार्केटिंग का क्लासिक उदाहरण बताया. […]
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के बायें हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और ट्वीट किया है. गंभीर ने ट्वीट कर इस पूरे मामले पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर इसे आधुनिक दौर में धर्म की मार्केटिंग का क्लासिक उदाहरण बताया.
शुक्रवार को सीबीआई की एक अदालत ने राम रहीम को रेप केस का दोषी माना. जिसके बाद से पंजाब-हरियाण सहित पूरे उत्तर भारत में हिंसा की बड़ी घटनाएं हुई जिसमें कई लोगों की जान चली गयी और सैकड़ों लोग घायल हुए. फैसला आने से पहले ही कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में राम रहीम के समर्थक जुट गये थे और हालात को देखते हुए 15000 अर्धसैनिक बल और पुलिस बल को तैनात किया गया. अभी तक हालात सामान्य नहीं हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










