बाउंसर लगने से चोटिल हुए डेविड वार्नर, पिच पर गिरे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Aug 2017 11:25 AM

विज्ञापन

डार्विन : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और टीम के ओपनर डेविड वार्नर एक अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गये हैं. उन्हें चोट तब लगी जब वे तेज गेंदबाज हेजलवुड का सामना कर रहे थे. एक तेज बाउंसर उनके सिर पर जाकर लगी और वे मैदान पर बिलकुल झुक गये. रिटायर्ड हर्ट होने के बाद वे मैदान […]

विज्ञापन

डार्विन : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और टीम के ओपनर डेविड वार्नर एक अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गये हैं. उन्हें चोट तब लगी जब वे तेज गेंदबाज हेजलवुड का सामना कर रहे थे. एक तेज बाउंसर उनके सिर पर जाकर लगी और वे मैदान पर बिलकुल झुक गये. रिटायर्ड हर्ट होने के बाद वे मैदान से बाहर चले गये और फिर खेलने नहीं आये. यह अभ्यास मैच बांग्लादेश के साथ सीरीज खेलने से पहले आयोजित किया गया था, जिसमें आस्ट्रेलिया के ही खिलाड़ी खेल रहे थे.

जानें, श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने के बाद विराट कोहली ने क्या कहा

डेविड वार्नर आस्ट्रेलिया के उपकप्तान हैं और एक शानदार ओपनर भी. 30 वर्षीय वार्नर एक आक्रामक बैट्‌समैन हैं और वे एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेले बिना ही अपनी टीम के लिए सलेक्ट हुए थे.

युवराज के लिए बंद नहीं हुये हैं दरवाजे : मुख्य चयनकर्ता

गौरतलब है कि वर्ष 2014 में आस्ट्रेलिया के युवा क्रिकेटर फिलिप ह्‌यूज की मौत एक अभ्यास मैच के दौरान बाउंसर लगने से हो गयी थी. उस वक्त यह मुद्दा उठा था कि घरेलू क्रिकेट में सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा जाता है. उस घटना के बाद भारत में भी कुछ इस तरह की घटनाएं घटी थीं, जहां बाउंसर लगने से एक युवा क्रिकेटर की मौत हो गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola