ePaper

आतंकवादी हमले के 8 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर जाएगी श्रीलंकाई टीम, बोर्ड ने दी हरी झंडी

Updated at : 14 Aug 2017 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
आतंकवादी हमले के 8 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर जाएगी श्रीलंकाई टीम, बोर्ड ने दी हरी झंडी

कोलंबो : श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान में अपनी टीम पर हुए आतंकवादी हमले के आठ साल बाद पाकिस्तान का क्रिकेट दौरा करने को मंजूरी दे दी. इस हमले के बाद शीर्ष टीमों ने पाकिस्तान का दौरा बंद कर दिया था. श्रीलंका बोर्ड के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. श्रीलंका क्रिकेट प्रमुख तिलंगा सुमतिपाला ने […]

विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान में अपनी टीम पर हुए आतंकवादी हमले के आठ साल बाद पाकिस्तान का क्रिकेट दौरा करने को मंजूरी दे दी. इस हमले के बाद शीर्ष टीमों ने पाकिस्तान का दौरा बंद कर दिया था. श्रीलंका बोर्ड के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.

श्रीलंका क्रिकेट प्रमुख तिलंगा सुमतिपाला ने सुरक्षा आकलन करने के बाद कहा कि टीम को तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिये हरी झंडी दे दी गयी है जिसमें से कम से कम एक मैच लाहौर में होगा जहां 2009 में टीम पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें आठ लोगों की जान चली गयी थी.

युवराज के लिये बंद नहीं हुये हैं दरवाजे : मुख्य चयनकर्ता

टीम को किसी भी विदेशी दौरे पर भेजने से पहले सरकार की मंजूरी की जरुरत होगी. सुमतिपाला ने बयान में कहा, हमने अपने सुरक्षा विशेषज्ञों को दौरा करने के लिये भेजा और आकलन कराया, जिन्हें चीजें सकारात्मक दिखीं और पूरे देश में चीजों में सुधार हो रहा है विशेषकर लाहौर में, जिसके लिये हरी झंडी दे दी गयी है.

अगले पांच महीने में साफ होगा 2019 विश्व कप के लिये टीम का स्वरुप : प्रसाद

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola