भारत बनाम श्रीलंका : कल ''व्हाइटवाश '' के इरादे से मैदान पर उतरेगी कोहली एंड कंपनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Aug 2017 3:15 PM
-मैच का समय : सुबह 10 बजे से- कैंडी : इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी विराट कोहली एंड कंपनी श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट में कल उतरेगी तो उसकी नजरें विदेशी सरजमीं पर तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में सूपड़ा साफ करने वाली पहली भारतीय टीम बनने पर लगी होंगी. भारत ने […]
-मैच का समय : सुबह 10 बजे से-
खराब मौसम के कारण हालांकि भारतीय टीम आज अभ्यास नहीं कर सकी. श्रीलंका ने तेज गेंदबाज दुष्मंता चामीरा और लाहिरु गामेगे को टीम में जगह दी है जो घायल नुवान प्रदीप और रंगाना हेराथ की जगह लेंगे. मैच से दो दिन पहले तक यहां की पिच बिल्कुल पल्लेकेले स्टेडियम की हरी भरी पिच की तरह लग रही थी. पिच को देखते हुए कोहली भुवनेश्वर कुमार को तीसरे तेज गेंदबाज के रुप में उतार सकते हैं जो निलंबित रविंद्र जडेजा की जगह ले सकते हैं.
भुवनेश्वर ने कोहली की कप्तानी में टेस्ट टीम में मिले कुछ मौकों पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है. एक संभावना यह भी है कि भुवनेश्वर टीम में हार्दिक पांड्या की जगह ले जबकि चाइनामैन कुलदीप यादव को दूसरे स्पिनर के रूप में उतारा जाये. यादव ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला की उछालभरी पिच पर अच्छा प्रदर्शन किया था. पहली पारी में उसके चार विकेट निर्णायक साबित हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










