हम अब सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान दे रहे हैं : कोहली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jul 2017 7:48 AM
गाले : विराट कोहली से कई बार हाल में ‘कोच की नियुक्ति पर उठे विवाद’ संबंधित सवाल पूछे गये हैं, लेकिन आज उन्होंने अनिल कुंबले के इस्तीफा देने के बाद रवि शास्त्री की मुख्य कोच पद पर नियुक्ति से संबंधित प्रश्नों पर ‘फुल स्टॉप’ लगा दिया है. यह पूछने पर कि कोच की नियुक्ति संबंधित […]
गाले : विराट कोहली से कई बार हाल में ‘कोच की नियुक्ति पर उठे विवाद’ संबंधित सवाल पूछे गये हैं, लेकिन आज उन्होंने अनिल कुंबले के इस्तीफा देने के बाद रवि शास्त्री की मुख्य कोच पद पर नियुक्ति से संबंधित प्रश्नों पर ‘फुल स्टॉप’ लगा दिया है. यह पूछने पर कि कोच की नियुक्ति संबंधित विवादों से टीम किस तरह से उबर रही है, तो कोहली ने कहा : इस (कोच का मुद्दा) पर हम अब बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं.
हम पहले भी (रवि शास्त्री के साथ) काम कर चुके हैं और बीते समय में यह जुड़ाव काफी फलदायी और सफल रहा था. हम अब सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान दे रहे हैं. उन्होंने कहा : हम इस सीरीज में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर अपना कौशल दिखाना चाहते हैं, जो हम ऑस्ट्रेलिया के 2014-15 दौरे के बाद रैंकिंग में उपर चढ़ने की प्रक्रिया के बाद से कर रहे हैं.
#SLvIND : गाले में दो साल पहले मिली शर्मनाक हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










