अब बोर्ड परीक्षा में भी ले जाना होगा पहचान पत्र, इस राज्य ने की पहल

UK Board Exam 2026: हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र पर दो दिन पहले 8 स्टूडेंट्स के स्थान पर दूसरे युवक परीक्षा दे रहे थे. अब बोर्ड ने परीक्षा में आईडी प्रूफ लाने का आदेश जारी किया है.
UK Board Exam 2026: उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा में अब स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड के साथ ही पहचानपत्र भी ले जाना होगा. हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र पर दो दिन पहले 8 स्टूडेंट्स के स्थान पर दूसरे युवक परीक्षा दे रहे थे. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बोर्ड ने अब फैसला लिया है कि बोर्ड परीक्षा में बिना आईडी प्रूफ के इंट्री नहीं मिलेगी. आईडी प्रूफ वैलिड और फोटो वाली होनी चाहिए.
आईडी प्रूफ नहीं तो एग्जाम सेंटर रोक दिए जाएंगे स्टूडेंट्स
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से आदेश जारी किया गया है कि एग्जाम सेंटर पर कड़ी चेकिंग की जाएगी. अगर किसी स्टूडेंट के एडमिट कार्ड पर जरा भी शक होता है तो उसके आईडी प्रूफ को चेक किया जाएगा. पहचान पत्र नहीं होने पर स्टूडेंट्स को एग्जाम देने की परमिशन नहीं मिलेगी.
कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) डेटशीट 2026
- 23 फरवरी 2026 -हिंदुस्तानी संगीत / टाइपिंग
- 24 फरवरी 2026 -हिंदी
- 27 फरवरी 2026 -मैथ्स
- 28 फरवरी 2026- होम साइंस, उर्दू हिन्दुस्तानी संगीत – गायन, हिन्दुस्तानी संगीत (पर्कशन)
- 07 मार्च 2026 -साइंस
- 09 मार्च 2026-पंजाबी, बांग्ला, इंग्लिश
- 11 मार्च 2026- सोशल साइंस
- 12 मार्च 2026- उर्दू
- 14 मार्च 2026 -इंग्लिश
- 16 मार्च 2026- संस्कृत
- 17 मार्च 2026 -रंजन कला, व्यावसायिक तत्व, खाता बही और लेखाशास्त्र
वहीं 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेगी. परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक है. पहले दिन ड्रॉइंग और पेंटिंग की परीक्षा है.
यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद इस तरह बनें टॉप डेटा एनालिस्ट, पाएं लाखों की सैलरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










