तूफानी शतक के बाद हर मन में छायी, हरमनप्रीत रेलवे देगा पदोन्नति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2017 2:38 PM
मुंबई : स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर का इंतजार पदोन्नति और सम्मान कर रहे हैं जिन्होंने आईसीसी महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की बेहद मजबूत टीम के खिलाफ शानदार शतक जड़कर भारत को फाइनल में जगह दिलाई. सेमीफाइनल में 28 साल की इस दायें हाथ की बल्लेबाज ने 115 गेंद में 171 रन की […]
मुंबई : स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर का इंतजार पदोन्नति और सम्मान कर रहे हैं जिन्होंने आईसीसी महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की बेहद मजबूत टीम के खिलाफ शानदार शतक जड़कर भारत को फाइनल में जगह दिलाई.
सेमीफाइनल में 28 साल की इस दायें हाथ की बल्लेबाज ने 115 गेंद में 171 रन की पारी खेली जिससे भारत ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका सामना आज इंग्लैंड से होगा. हरमनप्रीत के नियोक्ता पश्चिम रेलवे के मुंबई संभाग ने कहा है कि इस बल्लेबाज ने असाधारण प्रतिभा दिखाई इसलिए उनकी पदोन्नति की सिफारिश रेलवे बोर्ड से की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










