ePaper

टीम इंडिया कोच नियुक्ति : साक्षात्कार प्रक्रिया खत्म करने पर विचार कर रहा है बीसीसीआइ

Updated at : 09 Jul 2017 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
टीम इंडिया कोच नियुक्ति : साक्षात्कार प्रक्रिया खत्म करने पर विचार कर रहा है बीसीसीआइ

नयी दिल्ली : अनिल कुंबले के इस्‍तीफा देने के बाद से टीम इंडिया अभी बिना किसी कोच के वेस्‍टइंडीज दौरे पर श्रृंखला खेल रही है. हालांकि मुख्‍य कोच की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया तेजी से जारी है. सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्‍मण की टीम मुख्‍य कोच का चुनाव सोमवार को करेंगे. आज आधी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अनिल कुंबले के इस्‍तीफा देने के बाद से टीम इंडिया अभी बिना किसी कोच के वेस्‍टइंडीज दौरे पर श्रृंखला खेल रही है. हालांकि मुख्‍य कोच की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया तेजी से जारी है. सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्‍मण की टीम मुख्‍य कोच का चुनाव सोमवार को करेंगे. आज आधी रात तक कोच पद के लिए उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

इधर मीडिया में खबर आ रही है कि इस बार बीसीसीआइ बिना साक्षात्‍कार लिये कोच का चुनाव करने पर विचार कर रही है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीसीसीआई साक्षात्‍कार प्रक्रिया को ही समाप्‍त करने पर विचार कर रही है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि पिछली बार साक्षात्‍कार को लेकर ही सौरव गांगुली और रवि शास्‍त्री के बीच विवाद बढ़ गया था. शास्‍त्री ने सौरव गांगुली पर कई गंभीर आरोप लगाये थे.

सचिन-सौरव-लक्ष्मण की क्या जरूरत, खुद कोच चुन लें विराट कोहली : गावस्कर

* मूडी, सहवाग और शास्‍त्री के बीच है कड़ी टक्कर
कोच पद के लिए तो कई उम्‍मीदवारों ने आवेदन डाला है लेकिन इस पद के लिए तीन नामों की चर्चा जोर-शोर से है. तीन नामों में वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी और रवि शास्‍त्री के बीच जबरदस्‍त टक्‍कर होने की उम्‍मीद है. हालांकि ऐसी भी खबर आयी है कि रवि शास्‍त्री का मुख्‍य कोच चुना जाना लगभग तय है. हालांकि आखिरी फैसला सचिन,सौरव और लक्ष्‍मण की तिकड़ी को लेना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola