धौनी के जन्मदिन पर उनके पक्ष में आये विराट कोहली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2017 2:52 PM

विज्ञापन

किंगस्टन : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से महेंद्र सिंह धौनी के संन्यास की बढ़ती मांग के बीच भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान का समर्थन किया है. कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में 3 – 1 से बढ़त बनाने के बाद कहा , ‘ ‘ वह गेंद को अच्छे से पीट रहा […]

विज्ञापन

किंगस्टन : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से महेंद्र सिंह धौनी के संन्यास की बढ़ती मांग के बीच भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान का समर्थन किया है. कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में 3 – 1 से बढ़त बनाने के बाद कहा , ‘ ‘ वह गेंद को अच्छे से पीट रहा है. आपको उन्हें बताना नहीं होता कि हालात के अनुरुप कैसे खेला जाये और पारी को कैसे बढाया जाये. ‘ ‘ धौनी ने तीसरे मैच में 114 गेंद में 54 रन बनाये जिसमें उनका पुराना आक्रामक तेवर कहीं नजर नहीं आया.

कोहली ने इस बारे में पूछने पर कहा , ‘ ‘ आपको यह भी देखना होगा कि आप किस तरह के विकेट पर खेल रहे हैं. मैं अभ्यास के दौरान स्पिनरों को शाट्स लगाने की कोशिश कर रहा था लेकिन नहीं लगा सका क्योंकि यह विकेट शाट्स खेलने लायक नहीं है. ‘ ‘ उन्होंने चैम्पियंस ट्राफी में श्रीलंका के खिलाफ मैच में धौनी की पारी का जिक्र किया.

उन्होंने कहा , ‘ ‘ श्रीलंका के खिलाफ चैम्पियंस ट्राफी में उन्होंने शानदार पारी खेली. यहां भी पहले मैच में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा. हम एक मैच या एक पारी के बाद संयम खोने लगते हैं. किसी भी बल्लेबाज को खराब फार्म का सामना करना पड़ सकता है. मुझे नहीं लगता कि उनके साथ अभी कोई मसला है.वह बेहतरीन खेल रहे हैं. ‘ ‘

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola