ePaper

हैपी बर्थडे महेंद्र सिंह धौनी: एक और वर्ल्ड कप जीते माही

Updated at : 07 Jul 2017 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
हैपी बर्थडे महेंद्र सिंह धौनी: एक और वर्ल्ड कप जीते माही

रांची : आज टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का 36वां जन्मदिन है. हालांकि वे इस समय टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज में हैं. लेकिन रांची में उनके दोस्त और साथ में कभी क्रिकेट खेलने वाले माही को उनके जन्मदिन पर विश करेंगे. उनके पुराने दोस्त शब्बीर हुसैन ने कहा कि बचपन में […]

विज्ञापन

रांची : आज टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का 36वां जन्मदिन है. हालांकि वे इस समय टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज में हैं. लेकिन रांची में उनके दोस्त और साथ में कभी क्रिकेट खेलने वाले माही को उनके जन्मदिन पर विश करेंगे. उनके पुराने दोस्त शब्बीर हुसैन ने कहा कि बचपन में हम कभी रेस्टूरेंट तो कभी दोस्तों के घर माही का जन्मदिन मना लिया करते थे.

दोस्तों के घर मनाते थे जन्मदिन

महेंद्र सिंह धौनी के पुराने दोस्त शब्बीर हुसैन पुराने दिनों को याद करते हुए कहते हैं कि हमने बचपन से ही साथ में क्रिकेट खेलना शुरू किया था. उनके जन्म दिन पर हमलोग किसी एक दोस्त के घर पर जन्मदिन की पार्टी मनाते थे. एक बार रेस्टोरेंट जाकर हमने धौनी का जन्मदिन सेलीब्रेट किया था.

आज भी पहले की तरह है माही भैया

टीम इंडिया ए में चयनित और धौनी के साथ क्रिकेट खेलने वाले शाहबाज नदीम बताते हैं कि 2003 में अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता में वो मेरे रूममेट थे. हमेशा मुझे कुछ न कुछ बताते ही रहते थे. पहले जो उनका व्यवहार था आज भी वैसा ही है. कभी उनके अंदर बदलाव नहीं देखा.

इस जन्मदिन में माही को मिस करेंगे

धौनी के दोस्त सीमांत लोहानी उफ चित्तू का कहना है कि इस साल तो धौनी यहां नहीं है, लेकिन पिछले साल वो यही था. हमने उसका जन्मदिन मनाया था. इस बार वेस्टइंडीज में है. इस जन्मदिन पर हम उन्हें मिस करेंगे. माही को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई.

एक और वर्ल्ड कप जीते माही

माही के क्रिकेट कोच चंचल भट्टाचार्य का कहना है कि माही को जन्मदिन की बधाई. मेरी यही कामना है कि वो और भी आगे बढ़े. 2019 वर्ल्ड कप में माही खेले और एक और कप अपने नाम करे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola