ePaper

टीम इंडिया के मुख्‍य कोच के लिए पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने किया आवेदन

Updated at : 03 Jul 2017 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
टीम इंडिया के मुख्‍य कोच के लिए पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने किया आवेदन

नयी दिल्ली : रवि शास्त्री ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए सोमवार को औपचारिक तौर पर आवेदन किया जिसके बाद वह इस प्रतिष्ठित पद की दौड़ में सबसे आगे निकल गये. बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि शास्त्री ने नौ जुलाई की समय सीमा से पूर्व अपना आवेदन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रवि शास्त्री ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए सोमवार को औपचारिक तौर पर आवेदन किया जिसके बाद वह इस प्रतिष्ठित पद की दौड़ में सबसे आगे निकल गये. बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि शास्त्री ने नौ जुलाई की समय सीमा से पूर्व अपना आवेदन सौंप दिया है.

सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण की क्रिकेट सलाहकार समिति समय सीमा खत्म होने के अगले दिन साक्षात्कार लेगी. वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज फिल सिमंस ने भी इस पद के लिए आवेदन किया है. वह वेस्टइंडीज को कोचिंग दे चुके हैं जबकि आयरलैंड और अफगानिस्तान (सलाहकर) के साथ भी जुड़े रहे.

अधिकारी ने बताया, ‘हां, रवि ने आवेदन किया है और फिल सिमंस ने भी.’ पता चला है कि इस प्रतिष्ठित पद के लिए वेस्टइंडीज के पूर्व आलराउंडर और कोच ने भी आवेदन किया है जिन्हें कोचिंग का काफी अनुभव है. इससे पहले वीरेंद्र सहवाग, टाम मूडी, वेंकटेश प्रसाद, रिचर्ड पाइबस, डोडा गणेश और लालचंद राजपूत इस पद के लिए आवेदन कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें… 4th ODI : बेकार गयी धौनी,रहाणे की पारी, वेस्‍टइंडीज ने भारत को 11 रन से हराया

अगस्त 2014 से जून 2016 तक भारतीय टीम के निदेशक रहे शास्त्री के कप्तान विराट कोहली सहित अन्य खिलाडि़यों से अच्छे संबंध हैं. अब यह देखना होगा कि सीएसी शास्त्री के मामले को कैसे लेती है क्योंकि पिछले साल कोच पद के लिए इस पूर्व भारतीय आलराउंडर पर गांगुली समथर्ति कुंबले को तरजीह दी गई थी.

इस पद पर चाहे किसी को भी चुना जाए उसके लिए कुंबले के प्रदर्शन को दोहराना आसान नहीं होगा जिनके मार्गदर्शन में भारत ने आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला जीती और चैंपियंस ट्राफी के फाइनल में जगह बनायी. कप्तान कोहली और कुंबले के बीच हालांकि मतभेद के कारण कोच को पद छोड़ना पड़ा.

ये भी पढ़ें… जानें, पाकिस्‍तान को रौंदने के बाद क्‍या बोलीं कप्‍तान मिताली राज

शास्त्री के मार्गदर्शन में भारत ने 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर एकदिवसीय श्रृंखला जीतने के बाद 2015 विश्व कप और 2016 विश्व टी20 के सेमीफाइनल में जगह बनायी थी. इसके अलावा टीम ने श्रीलंका में टेस्ट श्रृंखला जीतने के अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला और आस्ट्रेलिया में टी20 श्रृंखला जीती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola