कोहली को सबक सिखाने के लिए.....''इंजीनियर '' ने कोच पद के लिये आवेदन भरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jun 2017 8:30 AM
नयी दिल्ली : इंजीनियर, क्रिकेटर फारुख इंजीनियर नहीं, बल्कि मेकेनिकल इंजीनियर ने भारतीय टीम के कोच के पद पर आवेदन भरा है. सोशल मीडिया के इस जमाने में अजीबोगरीब गतिविधियों से आसानी से सुर्खियां बटोरी जा सकती हैं और इसी कड़ी में एक मेकेनिकल इंजीनियर उपेंद्र नाथ ब्रहमचारी ने विराट कोहली को सबक सिखाने के […]
नयी दिल्ली : इंजीनियर, क्रिकेटर फारुख इंजीनियर नहीं, बल्कि मेकेनिकल इंजीनियर ने भारतीय टीम के कोच के पद पर आवेदन भरा है. सोशल मीडिया के इस जमाने में अजीबोगरीब गतिविधियों से आसानी से सुर्खियां बटोरी जा सकती हैं और इसी कड़ी में एक मेकेनिकल इंजीनियर उपेंद्र नाथ ब्रहमचारी ने विराट कोहली को सबक सिखाने के लिए भारतीय टीम के मुख्य कोच पद का आवेदन भरा.
तीस वर्षीय ब्रहमचारी ने बीसीसीआई की वेबसाइट से ईमेल लिया. देश के लाखों क्रिकेट प्रशंसकों की तरह उन्हें भी लगता है कि अनिल कुंबले के हटने के लिये कप्तान कोहली ही जिम्मेदार हैं. उन्होंने अपने हास्यास्पद सीवी में कई व्याकरण संबंधित गलतियां हैं. इसमें उन्होंने लिखा, ‘ ‘महान क्रिकेटर अनिल कुंबले के इस्तीफे के बाद मैंने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद पर आवेदन करने का फैसला किया है क्योंकि मुझे लगता है कि भारतीय टीम के कप्तान कोहली को कोच के तौर पर एक महान खिलाड़ी नहीं चाहिए.’ ‘
कोहली की पसंद शास्त्री होंगे टीम इंडिया के मुख्य कोच! करेंगे आवेदन
वह यहीं नहीं रुके, उन्होंने लिखा, ‘ ‘सीएसी कोई भी पूर्व क्रिकेटर को कोच चुन ले, उसका भी विराट कोहली इसी तरह अपमान करेंगे और नतीजा अनिल की तरह ही होगा. ‘ ‘ उन्होंने इसका कारण स्पष्ट करते हुए कहा, ‘ ‘क्योंकि मैं अभिमानी रवैये वाले व्यक्ति से सांमजस्य बिठा सकता हूं जबकि कोई भी महान खिलाड़ी ऐसा नहीं करेगा. धीरे धीरे मैं उसे सही राह पर ले आउंगा और तब बीसीसीआई एक महान खिलाड़ी को मुख्य कोच नियुक्त कर सकता है. ‘ ‘
कोहली-कुंबले विवाद पर बोले अमिताभ, ‘आग के बिना धुआं नहीं उठता ‘
पीएम मोदी के बाद फेसबुक में सबसे लोकप्रिय हैं विराट कोहली, फॉलोवर्स की संख्या 3.5 करोड़ के पार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










