अफरीदी ने पाकिस्‍तान को विश्व कप 2019 का प्रबल दावेदार बताया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jun 2017 8:09 AM

विज्ञापन

लंदन : पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का मानना है कि चैम्पियंस ट्रॉफी में बेहतरीन जीत के बाद पाकिस्तान 2019 एकदिवसीय विश्व कप में खिताब का प्रबल दावेदार बन गया है. पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को 180 रन से हराकर पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता. अफरीदी ने आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने […]

विज्ञापन

लंदन : पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का मानना है कि चैम्पियंस ट्रॉफी में बेहतरीन जीत के बाद पाकिस्तान 2019 एकदिवसीय विश्व कप में खिताब का प्रबल दावेदार बन गया है. पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को 180 रन से हराकर पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता.

अफरीदी ने आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने कालम में लिखा, ‘ ‘यह एक ऐसी जीत है जिसे पाकिस्तान के प्रशंसक लंबे समय तक याद रखेंगे. पाकिस्तानी खिलाडयिों ने जबर्दस्त वापसी की और कोई उम्मीद नहीं होने के बाद चैम्पियन बनें. टीम ने जिस तरह मैच जीता वह काफी प्रभावी था. ‘ ‘

विराट कोहली ने दिया शाहिद अफरीदी को अनोखा तोहफा…

उन्होंने कहा, ‘ ‘मैंने बेहद कम देखा है कि पाकिस्तान ने इस तरह दबदबे के साथ टूर्नामेंट के फाइनल में प्रदर्शन किया हो और प्रबल दावेदार भारत को हराना सुखद आश्चर्य है. ‘ ‘ अफरीदी ने कहा, ‘ ‘पाकिस्तान के पास हालांकि ऐसी टीम है जो इंग्लैंड में 2019 विश्व कप तक शीर्ष तीन टीमों में विकसित हो सकती है. ‘ ‘

चैम्पियंस ट्रॉफी में जीत के बाद पाक सेना ने भारत का मजाक उड़ाया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola