जानें आखिर क्यों सहवाग ने कहा, मेरा नाम ही काफी है...

नयी दिल्ली : पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने इन रपटों को खारिज किया कि भारत के कोच के पद के लिए उन्होंने दो पंक्ति का सीवी भेजा है. उन्होंने कहा कि यदि उन्हें इतना छोटा आवेदन भेजना होता तो उनका नाम ही काफी था. सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपनी चुटीली टिप्पणियों के लिए मशहूर […]
नयी दिल्ली : पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने इन रपटों को खारिज किया कि भारत के कोच के पद के लिए उन्होंने दो पंक्ति का सीवी भेजा है. उन्होंने कहा कि यदि उन्हें इतना छोटा आवेदन भेजना होता तो उनका नाम ही काफी था. सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपनी चुटीली टिप्पणियों के लिए मशहूर सहवाग ने कहा कि उन्होंने जो सीवी भेजा, वह बीसीसीआई के दिशा निर्देशों के अनुरुप था.
उन्होंने ‘यूपी वेब ‘ से कहा ,” मैं मीडिया से वह दो पंक्ति का सीवी देखना चाहूंगा. यदि मुझे दो पंक्ति का सीवी ही भेजना होता तो मेरा नाम ही काफी था.” उन्होंने कहा कि वह सौरव गांगुली को सर्वश्रेष्ठ भारतीय कप्तान मानते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सचिन तेंदुलकर ने उन्हें बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




