24.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कौन हैं रचिन रवींद्र, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के नाम से मिलकर बना है इनका नाम, जानें…

रचिन रवींद्र ने न्यूजीलैंड की ओर से खेलते हुए आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 के उद्घाटन मैच में कमाल का प्रदर्शन किया और अपने शॉट्स से सभी को प्रभावित किया. रचिन का नाम उनके पिता ने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के नाम से मिलाकर बनाया था.

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में कमाल का प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया, और उन्होंने खुद को बेहतर ढंग से साबित भी किया. उन्होंने गुरुवार को अहमदाबाद में क्रिकेट विश्व कप 2023 के शुरुआती मैच में अपनी टीम को इंग्लैंड पर सनसनीखेज जीत दिलाई. 23 वर्षीय रवींद्र को केन विलियमसन की अनुपस्थिति में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया और उन्होंने सिर्फ 93 गेंदों पर नाबाद 123 रन बनाए. डेवोन कॉनवे के साथ साझेदारी का मतलब यह रहा कि इंग्लैंड के पास खेल में वापसी का कोई मौका नहीं था और न्यूजीलैंड ने अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की.

सचिन और द्रविड़ के नाम से मिलकर बना है रचिन नाम

आपको रचिन रवींद्र के बारे में कुछ मजेदार बात बताने का समय आ गया है. रवींद्र के माता-पिता दोनों भारत से हैं, उनका नाम वास्तव में भारतीय क्रिकेट टीम के दो महान बल्लेबाजों सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ से मिलकर बना है. विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रचिन का नाम राहुल द्रविड़ (रा) और सचिन तेंदुलकर (चिन) से प्रेरित था. उनके पिता इन दोनों दिग्गजों के बहुत बड़े प्रशंसक थे.

Also Read: Cricket World Cup 2023: टॉप 10 क्रिकेटर, जो चोट के कारण वर्ल्ड कप 2023 से चूक गये

न्यूजीलैंड के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं

इस युवा खिलाड़ी ने अपनी क्रिकेट यात्रा काफी पहले ही शुरू कर दी थी और उन्हें 2016 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम में शामिल किया गया था. उन्होंने 2018 अंडर-19 विश्व कप में भी हिस्सा लिया और 2021 में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपना टी20 आई डेब्यू किया. इसके तुरंत बाद उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू किया और 2023 में अपना वनडे डेब्यू किया.

रचिन रवींद्र ने खेले हैं 3 टेस्ट

अब तक रचिन रवींद्र ने 3 टेस्ट, 12 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं और क्रिकेट विश्व कप 2023 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 97 रन की शानदार पारी खेलकर सभी को प्रभावित किया. वर्ल्ड कप के पहले मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 282-9 का स्कोर बनाया. अहमदाबाद में बाएं हाथ के बल्लेबाज कॉनवे (152) और रवींद्र (123) के बीच नाबाद 273 रन की साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 13.4 ओवर शेष रहते हुए कुल स्कोर हासिल कर लिया.

Also Read: World Cup 2023: नीदरलैंड के खिलाफ अपनी कमियों को दूर करने उतरेगी बाबर आजम की पाकिस्तानी टीम

वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल

  • 5 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – अहमदाबाद

  • 6 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

  • 7 अक्टूबर – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – धर्मशाला

  • 7 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – दिल्ली

  • 8 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – चेन्नई

  • 9 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड – हैदराबाद

  • 10 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – धर्मशाला

  • 10 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – हैदराबाद

  • 11 अक्टूबर – भारत बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

  • 12 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका – लखनऊ

  • 13 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – चेन्नई

  • 14 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान – अहमदाबाद

  • 15 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान – दिल्ली

  • 16 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – लखनऊ

  • 17 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड – धर्मशाला

  • 18 अक्टूबर – न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

  • 19 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश – पुणे

  • 20 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

  • 21 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – मुंबई

  • 21 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम श्रीलंका – लखनऊ

  • 22 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

  • 23 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

  • 24 अक्टूबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – मुंबई

  • 25 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड – दिल्ली

  • 26 अक्टूबर – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

  • 27 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका – चेन्नई

  • 28 अक्टूबर – नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

  • 28 अक्टूबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – धर्मशाला

  • 29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड – लखनऊ

  • 30 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका – पुणे

  • 31 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

  • 1 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – पुणे

  • 2 नवंबर – भारत बनाम श्रीलंका – मुंबई

  • 3 नवंबर – नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान – लखनऊ

  • 4 नवंबर – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया – अहमदाबाद

  • 4 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – बेंगलुरु

  • 5 नवंबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – कोलकाता

  • 6 नवंबर – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – दिल्ली

  • 7 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान – मुंबई

  • 8 नवंबर – इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड – पुणे

  • 9 नवंबर – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

  • 10 नवंबर – दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान – अहमदाबाद

  • 11 नवंबर – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलकाता

  • 11 नवंबर – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – पुणे

  • 12 नवंबर – भारत बनाम नीदरलैंड – बेंगलुरु

  • 15 नवंबर – सेमी फाइनल 1 – मुंबई

  • 16 नवंबर – सेमी फाइनल 2 – कोलकाता

  • 19 नवंबर – फाइनल – अहमदाबाद

Also Read: World Cup 2023: PAK vs NED मैच देखने जा रहे हैं हैदराबाद तो ठहरने के लिए न हो पेरशान, यहां देखिए सस्ता होटल

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें