ePaper

मीडिया में छायी सानिया और शोएब के बीच तनाव की खबरें

Updated at : 12 Dec 2014 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
मीडिया में छायी सानिया और शोएब के बीच तनाव की खबरें

पाकिस्तानी क्रिकेटर और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया है, जिसके बाद मीडिया में यह चर्चा शुरू हो गयी है कि शोएब और सानिया के रिश्तों में दरार आ गयी है. हालांकि अपने रिश्ते के बारे में न तो सानिया और न ही शोएब ने […]

विज्ञापन

पाकिस्तानी क्रिकेटर और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया है, जिसके बाद मीडिया में यह चर्चा शुरू हो गयी है कि शोएब और सानिया के रिश्तों में दरार आ गयी है. हालांकि अपने रिश्ते के बारे में न तो सानिया और न ही शोएब ने कोई प्रतिक्रिया दी है.

शोएब ने आठ दिसंबर को एक तसवीर ट्विटर पर पोस्ट की है, जिसमें लिखा है कि उन्होंने अपनी खूबसूरत दोस्त हुमैमा मलिक और उसके परिवार के साथ रात का खाना खाया. वहीं हुमैमा ने भी शोएब के साथ अपनी तसवीर पोस्ट की है.

गौरतलब है कि इसी वर्ष फरवरी माह में भी मीडिया में ऐसी खबरें आयीं थीं कि सानिया और शोएब के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसके बाद सानिया ने सामने आकर इन्हें अफवाह बताया था और कहा था कि उनकी शादीशुदा जिंदगी ठीक चल रही है. ऐसे में सवाल यह है कि अगर सानिया और शोएब के बीच सबकुछ ठीक है, तो मीडिया में ऐसी खबरें क्यों चला रहा है?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola