वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान की क्वालीफायर-2 में एंट्री
Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 28 May 2026 12:04 AM
राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जीत का जश्न मनाते हुए (फोटो-सोशल मीडिया)
एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर क्वालीफायर में प्रवेश किया. अब क्वालीफायर में राजस्थान का सामना गुजरात टाइटंस से होगा.
SRH vs RR: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराकर क्वालीफायर-2 में प्रवेश कर लिया है. वहीं इस हार के साथ सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 से बाहर हो गई है. अब क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा.
वैभव ने खेली 97 रन की पारी
टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ शुरुआत की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की. वैभव सूर्यवंशी ने महज 29 गेंदों में 97 रन की पारी खेली. इस दौरान वैभव की बल्ले से 12 छक्के और 5 चौके निकले. वैभव के आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल 29 रन बनाकर आउट हो गए.
ध्रुव जुरेल ने भी खेली तूफानी पारी
राजस्थान रॉयल्स की ओर से ध्रुव जुरेल ने भी तूफानी पारी खेली. जुरेल ने 21 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाया. अर्धशतक पूरा करने के बाद जुरेल पवेलियन लौट गए. उसके बाद रियान पराग ने 26 रन की पारी खेली. वहीं डोनोवन फेरेरा ने 12 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 12 रन का योगदान देकर टीम को 8 विकेट के नुकसान पर 243 रन तक पहुंचाया. हैदराबाद की ओर से प्रफुल हिंगे ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए. वहीं नीतीश रेड्डी ने 1 और शिवांग कुमार ने 1 विकेट चटकाए.
सनराइजर्स हैदराबाद की खराब शुरुआत
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही. जोफ्रा आर्चर ने अभिषेक शर्मा को दूसरी ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया. उसके बाद ईशान किशन 33 रन बनाकर आउट हो गए. स्मरण रविचंद्रन 1 और ट्रेविस हेड 33 रन बनाकर चलते बने. पावरप्ले के दौरान ही हैदराबाद ने चार विकेट गंवा दिए.
हैदराबाद को 47 रनों से हराया
उसके बाद हेनरिक क्लासेन 18 रन बनाकर चलते बने. छठे विकेट के लिए नीतीश रेड्डी और सलिल अरोड़ा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई. रेड्डी 38 रन बनाकर आउट हो गए. उसके तुरंत बाद पैट कमिंस भी 1 रन बनाकर चलते बने. सलिल अरोड़ा 35 रन बनाकर आउट हो गए. अंत में शिवांग कुमार ने 30 रन की पारी खेलकर टीम को 196 रन तक पहुंचाया लेकिन जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके. राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. नांद्रे बर्गर ने 2, रवींद्र जडेजा ने 2, सुशांत मिश्रा ने 2 और यश राज पुंजा ने 1 विकेट चटकाए.
यह भी पढ़ें: बाल-बाल बचा क्रिस गेल का कीर्तिमान…सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए वैभव सूर्यवंशी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ujjawal Sinha
उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










