शतक से चूके वैभव, राजस्थान ने हैदराबाद को 244 रन का दिया टारगेट

वैभव सूर्यवंशी को बधाई देते हुए अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी.
SRH vs RR, Eliminator: वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 243 रन का स्कोर खड़ा किया. वैभव ने 29 गेंदों में 5 चौके और 12 छक्कों की मदद से 97 रनों की पारी खेली. आईपीएल में सबसे तेज शतक से वैभव केवल तीन रन पीछे रह गए. गेल ने आईपीएल में 30 गेंद में शतक जमाया है. हैदराबाद को जीत के लिए 244 रन का टारगेट मिला है.
ध्रुव जुरेल ने भी खेली तूफानी पारी
राजस्थान रॉयल्स की ओर से ध्रुव जुरेल ने भी तूफानी पारी खेली. जुरेल ने 21 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाया. यशस्वी जायसवाल ने 29, रियान पराग ने 26, डोनोवन फेरेरा 12, रवींद्र जडेजा नाबाद 12 रन बनाया. वैभव का विकेट गिरने के बाद राजस्थान का रन रेट काफी कम हो गया. जब वैभव आउट हुए थे उस समय टीम का स्कोर 8 ओवर में 125 रन था.
प्रफुल हिंज ने चटकाए सबसे अधिक विकेट
हैदराबाद की ओर से प्रफुल हिंज ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए. उन्होंने 4 ओवर में 54 रन दिए. कप्तान पैट कमिंस सबसे महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में 64 रन दिए और कोई भी विकेट नहीं ले पाए. ईशान मलिंगा ने 4 ओवर में 40 रन देकर एक विकेट चटकाए. साकिब हुसैन 4 ओवर में 52 रन दिए और कोई भी विकेट नहीं लिया. शिवांग कुमार ने दो ओवर में 19 रन देकर एक विकेट चटकाया. नीतीश कुमार रेड्डी ने दो ओवर में 12 रन देकर एक विकेट लिया.
इस मुकाबले को जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. क्वालीफायर-2 में विजेता टीम का सामना गुजरात टाइटंस से होगा. गुजरात को क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 92 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी.
ऐसी है एलिमिनेटर के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे.
इम्पैक्ट सब: अनिकेत वर्मा, सलील अरोड़ा, लियाम लिविंगस्टन, हर्ष दुबे और हर्षल पटेल.
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.
इम्पैक्ट सब: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे.
टॉस जीतने के बाद पैट कमिंस ने क्या कहा?
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया. हमने बाद में काफी अच्छी क्रिकेट खेली है. हम अपनी गेंदबाजी को जितना हो सके सिंपल रखना चाहेंगे. वो अपनी स्ट्रेंथ पर खेलेंगे. दबाव से हमें दिक्कत नहीं होती है. इस मैदान में रन चेज करना ज्यादा बेहतर रहा है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बाद भी CSK के साथ जुड़े रहेंगे धोनी? CEO ने माही के भविष्य पर दिया बड़ा अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










