Simple Mehndi Design: आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन जो हर मौके पर लगें परफेक्ट

Updated at : 16 Jun 2025 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
Simple Mehndi Design Bridal Mehndi Design Arabic Mehndi Design Back Hand Mehndi Design

Simple Mehndi Design: त्योहारों और शादी के सीज़न में लगाएं ये सिंपल और आसान मेहंदी डिइन्स, जो दिखें खूबसूरत और बनाएं आपका लुक स्टाइलिश.

विज्ञापन

Simple Mehndi Design: मेहंदी सिर्फ एक सजावट नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का हिस्सा है. चाहे शादी हो, त्योहार हो या कोई खास दिन, महिलाओं के श्रृंगार में मेहंदी की अपनी एक खास जगह है. आजकल ज़्यादातर महिलाएं सिंपल, क्लासिक और जल्दी बनने वाले डिजाइन्स पसंद करती हैं. खासकर जब समय कम हो और लुक स्टाइलिश चाहिए हो, तो सिंपल मेहंदी डिजाइन एकदम परफेक्ट चॉइस बन जाती है.

Simple Mehndi Design: 5 ट्रेंडिंग और आसान मेहंदी डिजाइन्स – जिन्हें आप खुद पर या किसी और पर भी आसानी से बना सकती हैं

1. मॉडर्न मेहंदी डिजाइन (Modern Mehndi Design)

Modern mehndi design

आजकल सिंपल और मॉडर्न डिजाइन्स (Simple Mehndi Design) का क्रेज सबसे ज्यादा है. इनमें ज्यामितीय (geometric), डॉट्स, चेक्स और ब्रैसलेट स्टाइल डिजाइन शामिल होते हैं. यह डिजाइन्स सिर्फ हथेलियों तक सीमित नहीं, बल्कि उंगलियों और कलाई तक का खास ध्यान रखते हैं.
स्पेशलिटी: ऑफिस पार्टी, हल्दी और सगाई जैसे छोटे फंक्शन्स में परफेक्ट.

2. ईजी अरेबिक मेहंदी डिजाइन (Easy Arabic Mehndi Design)

Modern mehndi design

अरेबिक डिजाइन्स अपनी क्लीन लाइन और फ्लो में बने पैटर्न के लिए जाने जाते हैं. ये डिजाइन्स डार्क लुक देते हैं और जल्दी लग जाते हैं. इनमें बेल और फूलों की आकृति सबसे ज्यादा पसंद की जाती है.
स्पेशलिटी: त्योहारी सीजन में समय की कमी हो तो ये डिजाइन्स (Simple Mehndi Design) तुरंत राहत देते हैं.

Also Read: Peacock Mehndi Designs For Wedding: सर्दियों की शादियों के लिए ट्रेंडिंग है मोर मेहंदी डिजाइन, जानें खास बातें

3. हिना खान वेडिंग मेहंदी डिजाइन (Hina Khan Inspired Wedding Mehndi Design)

Hina khan inspired wedding design

टीवी एक्ट्रेस हिना खान की वेडिंग स्टाइल मेहंदी डिजाइन आज की लड़कियों के लिए फैशन स्टेटमेंट बन चुकी है. इसमें मोगरा बेल, राजस्थानी पत्तियां और जाल (net) डिजाइन को शामिल किया गया है.
स्पेशलिटी: दुल्हन या ब्राइड्समेड्स के लिए स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देता है.

Also Read: 5 Beautiful Centre Mehndi Design: बेहद सुंदर और आसान है ये मेंहदी डिजाइन

4. फ्लोरल मेहंदी डिजाइन (Floral Mehndi Design)

फूलों से सजा यह डिजाइन क्लासिक के साथ-साथ मॉडर्न टच भी देता है. इसे फ्रंट और बैक दोनों हाथों पर लगाया जा सकता है. इसमें बड़ी-बड़ी पंखुड़ियों और बेलों का उपयोग कर सुंदरता बढ़ाई जाती है.

Also Read: Latest Mehndi Design for Bride Full Hand: दुल्हन के लिए ट्रेंड में हैं ये 10 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

5. सिंपल बैक हैंड डिजाइन (Simple Back Hand Design for Beginners)

Simple back hand design for beginners

जो लोग शुरुआत कर रहे हैं, उनके लिए यह डिजाइन सबसे आसान है. इसमें उंगलियों के ऊपरी हिस्से से शुरू होकर कलाई तक बेल और जाल पैटर्न को सिंपल लुक में रखा जाता है.

अब महंगी और घंटों की मेहनत वाली मेहंदी डिजाइनों को कहें अलविदा. इन सिंपल और ट्रेंडी डिजाइनों (Simple Mehndi Design) के साथ आप बिना ज्यादा मेहनत के खूबसूरत हाथ पा सकती हैं. अगली बार जब कोई फंक्शन हो, तो इन आसान डिजाइनों को जरूर आजमाएं.

Also Read: Simple Leg Mehndi Designs: 20 ब्राइडल लेग मेहंदी डिजाइन जो दुल्हन के पैरोंं को बना देंगी खास

Also Read: Mehndi Design: ये मेहंदी डिजाइन है बेहद आसान और खूबसूरत

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola