एसपी कार्यालय में लगा जनता दरबार
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 10 Jun 2026 9:43 PM
एसपी कार्यालय में लगा जनता दरबार
सिमडेगा. नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निवारण हेतु एसपी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना. आये हुए लोगों से एक-एक कर उनकी शिकायतें ली गयीं और आवश्यक कार्रवाई एवं त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया. जनता दरबार में जपलंगा, थाना ठेठईटांगर की रंजीता मिंज और बांसजोर, थाना बांसजोर की खुशबू कुमारी ने अपनी-अपनी समस्याएं समक्ष रखीं. पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार में आ सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










