कुरडेग ग्रिड बनकर तैयार, 33 हजार लाइन लटकने से नहीं हो रही बिजली सप्लाई

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 10 Jun 2026 9:41 PM

विज्ञापन

कुरडेग ग्रिड बनकर तैयार, 33 हजार लाइन लटकने से नहीं हो रही बिजली सप्लाई

विज्ञापन

रविकांत / संजीत सिमडेगा. कुरडेग में लगभग एक माह पूर्व बनकर तैयार विद्युत ग्रिड से 33,000 वोल्ट की सप्लाई लाइन का काम पूरा नहीं होने के कारण सप्लाई शुरू नहीं हो पा रही है. इसका खामियाजा कुरडेग, कोचडेगा और बागडेगा विद्युत सब स्टेशन से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है.

छह मई को ही हो गया था ग्रिड चार्ज, लाइन लटकी

जानकारी के अनुसार छह मई को ही कुरडेग विद्युत ग्रिड को कंप्लीट कर लिया गया था. ट्रांसफार्मर को भी चार्ज करके ग्रिड को पूरी तरह चालू कर दिया गया है. ग्रिड से कुरडेग, कोचडेगा और बागडेगा विद्युत सब स्टेशन को बिजली मिलनी थी. लेकिन 33,000 वोल्ट की लाइन बिछाने का काम अत्यंत कछुआ गति से चल रहा है. अभी तक पोल गाड़ने का काम भी पूरा नहीं हुआ है.

अधिकारियों का कहना है कि इस माह के अंत तक पोल गाड़कर 33,000 वोल्ट की लाइन बिछा दी जायेगी. लेकिन इसी महीने संभावित बारिश को देखते हुए इस महीने काम पूरा हो पाना संभव प्रतीत नहीं हो रहा है.

बीरू ग्रिड से हो रही आपूर्ति, फॉल्ट होने पर लोगो को होती है परेशानी

वर्तमान में बीरू ग्रिड से कुरडेग को लाइन आपूर्ति की जा रही है. लंबा ट्रांसमिशन लाइन होने के कारण तेज हवा और बारिश के दौरान कई जगह पोल गिर जाते हैं. तार टूट जाती है. फॉल्ट खोजने में कई दिन लग जाते हैं. जिसका खामियाजा कोडेग के लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

कुरडेग विद्युत ग्रिड बनकर तैयार है. अगर 33,000 वोल्ट का ट्रांसमिशन लाइन का काम समय रहते पूरा हो जाता तो आज कुरडेग, कोचेडेगा और बागडेगा विद्युत सब स्टेशन को कुरडेग ग्रिड से विद्युत आपूर्ति शुरू हो जाती. कुरडेग ग्रिड से आपूर्ति शुरू होने पर कुरडेग, कोचेडेगा और बागडेगा सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी. किसी प्रकार का फॉल्ट होने पर ट्रांसमिशन लाइन की दूरी कम होने से फॉल्ट जल्द मिल जायेगा और बिजली आपूर्ति भी जल्दी शुरू की जा सकेगी.

कोडेग, कोचडेगा और बागडेगा के लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द 33,000 वोल्ट की लाइन बिछाने का काम पूरा किया जाये, ताकि उन्हें नियमित रूप से बिजली का लाभ मिल सके.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola