श्रावणी मेला को लेकर रांची से भागलपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Author Sweta Vaidya|Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन
ट्रेन. (AI Image)

ट्रेन. (AI Image)

श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची से भागलपुर के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ धाम तक पहुंचने में काफी सुविधा प्रदान करेंगी. पूरी जानकारी के लिए पढ़ें.

विज्ञापन

Shravani Mela Special Train: श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे रांची रेल मंडल से दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलायेगा. पहली जोड़ी ट्रेन रांची-भागलपुर (08690) और भागलपुर-रांची (08689) वाया राजाबेड़ा चलेगी. रांची से यह ट्रेन 26 जुलाई से नौ सितंबर तक प्रत्येक रविवार और बुधवार तथा भागलपुर से 27 जुलाई से 10 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार चलेगी. यह ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, हजारीबाग रोड, कोडरमा, किउल और सुलतानगंज होकर भागलपुर पहुंचेगी. इसमें कुल 16 कोच होंगे, जिनमें दो एसएलआरडी, छह सामान्य, सात स्लीपर और एक एसी थ्री-टियर कोच शामिल रहेगा. 

ये भी पढ़ें: झारखंड में चिकित्सा व्यवस्था की एक और भयावह तस्वीर, एंबुलेंस नहीं मिली तो टोटो से पहुंची गर्भवती की मौत

20 कोच के साथ दौड़ेगी विशेष ट्रेन

वहीं दूसरी जोड़ी ट्रेन रांची-भागलपुर (08646) और भागलपुर-रांची (08645) वाया बरकाकाना चलेगी. रांची से यह ट्रेन 27 जुलाई से 11 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार, जबकि भागलपुर से 28 जुलाई से 12 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार चलेगी. यह ट्रेन बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, किउल और सुलतानगंज होकर चलेगी. इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें दो एसएलआरडी, चार सामान्य, 13 स्लीपर और एक एसी थ्री-टियर कोच लगाया जायेगा. रेलवे का कहना है कि इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी.

ये भी पढ़ें: लोहरदगा में NIA की रेड: RSS दफ्तर पर हमला मामले में जांच तेज, SP बोले- हमें कार्रवाई की सूचना नहीं

ये भी पढ़ें: धनबाद के आकाश किनारी में अंधेरे में डूबी आधा दर्जन कॉलोनियां, आक्रोशित लोगों ने बीसीसीएल के खिलाफ किया प्रदर्शन


विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola