धनबाद के आकाश किनारी में अंधेरे में डूबी आधा दर्जन कॉलोनियां, आक्रोशित लोगों ने बीसीसीएल के खिलाफ किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

धनबाद के आकाश किनारी में बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग. फोटो: प्रभात खबर

धनबाद के आकाश किनारी क्षेत्र में पिछले एक महीने से जारी बिजली संकट ने ग्रामीणों का गुस्सा भड़का दिया है. हजारों लोग बिजली के बिना भारी परेशानी झेल रहे हैं. बार-बार शिकायत के बावजूद समाधान न होने पर लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के आकाश किनारी क्षेत्र में पिछले करीब एक महीने से जारी बिजली संकट को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा. आधा दर्जन से अधिक बस्तियों और कॉलोनियों के ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह आकाश किनारी चेकपोस्ट को जाम कर बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

एक महीने से बिजली संकट से परेशान हैं ग्रामीण

स्थानीय लोगों के अनुसार, बीसीसीएल एरिया-3 के अंतर्गत आने वाले आकाश किनारी कोलियरी क्षेत्र की कई बस्तियों और कॉलोनियों में पिछले लगभग एक महीने से नियमित बिजली आपूर्ति ठप है. इससे हजारों लोग प्रभावित हैं. बिजली नहीं रहने के कारण पेयजल आपूर्ति, बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और छोटे व्यवसायों पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है. ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बिजली कटौती के कारण उमस भरी गर्मी में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है. रात के समय अंधेरे के कारण सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ गई हैं.

कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि उन्होंने बिजली समस्या को लेकर कई बार बीसीसीएल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की. हर बार उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. ग्रामीणों का कहना है कि जब प्रशासन और प्रबंधन ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया, तब मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा.

चेकपोस्ट जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन

बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आकाश किनारी चेकपोस्ट पर सड़क जाम कर दी. प्रदर्शनकारी सड़क पर दर्री बिछाकर धरने पर बैठ गए और बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के कारण चेकपोस्ट से होकर गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई.

इसे भी पढ़ें: रामगढ़ में हल्की बारिश से किसानों की खिल उठीं बांछें, अब अंकुर जाएंगे खेत में बोए बिचड़ा

बिजली मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

आक्रोशित ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. उनका कहना है कि एक महीने से अधिक समय से वे परेशान हैं और अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा. ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्रबंधन से तत्काल हस्तक्षेप कर बिजली व्यवस्था को सामान्य करने की मांग की है. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा. फिलहाल प्रदर्शन के कारण क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और लोगों की निगाहें प्रशासन तथा बीसीसीएल प्रबंधन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं.

इसे भी पढ़ें: राजकोट में पश्चिमी सिंहभूम के चार मजदूर बंधक, मारपीटकर कराया जाता है काम; घर लौटने की लगा रहे गुहार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola