MTS और पोस्टमैन कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण व्यवस्था साफ, PTC-RTC का आवासीय प्रशिक्षण अब Capacity Building Program
यह फोटो एआई से बनाई गई है
डाक विभाग ने MTS और पोस्टमैन के प्रशिक्षण ढांचे को स्पष्ट किया है. अब इंडक्शन ट्रेनिंग और क्षमता निर्माण कार्यक्रम अलग-अलग होंगे.
डाक विभाग ने MTS और पोस्टमैन संवर्ग के कर्मचारियों के प्रशिक्षण को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है. विभाग के अनुसार MTS के लिए दो सप्ताह और पोस्टमैन के लिए तीन सप्ताह का मौजूदा इंडक्शन प्रशिक्षण ही निर्धारित रहेगा. कार्यस्थल प्रशिक्षण केंद्रों (WTC) में होने वाला यह प्रशिक्षण पूर्व व्यवस्था के अनुसार जारी रहेगा.
आपके शहर में
आवासीय प्रशिक्षण होगा अब क्षमता निर्माण कार्यक्रम
डाक प्रशिक्षण केंद्र (PTC) और क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र (RTC) में होने वाला तीन सप्ताह का पोस्टमैन और दो सप्ताह का MTS आवासीय प्रशिक्षण अब इंडक्शन ट्रेनिंग नहीं माना जायेगा. इसे संस्थागत क्षमता निर्माण कार्यक्रम के रूप में संचालित किया जायेगा. इसका उद्देश्य पहले से कार्यरत कर्मचारियों की पेशेवर दक्षता और कार्यक्षमता बढ़ाना है. यह WTC के निर्धारित इंडक्शन प्रशिक्षण का विकल्प नहीं होगा.
दो साल से कम सेवा वालों को अनिवार्यता नहीं
विभागीय प्रशिक्षण समय-सारणी के अनुसार MTS और पोस्टमैन कर्मचारियों को क्षमता निर्माण कार्यक्रम के लिए PTC और RTC भेजा जा सकता है. हालांकि, जिन कर्मचारियों की शेष सेवा अवधि दो वर्ष से कम है, उन्हें इस कार्यक्रम में भेजना अनिवार्य नहीं होगा.
पूरे देश में लागू होगी समान व्यवस्था
प्रशिक्षण प्रभाग ने सभी मुख्य डाक महाधीक्षकों को निर्देश दिया है कि नये स्पष्टीकरण की जानकारी संबंधित अधिकारियों, WTC और प्रशासनिक इकाइयों तक पहुंचायी जाए. अलग-अलग डाक परिमंडलों से मिले सवालों के बाद यह स्पष्टीकरण जारी किया गया है, ताकि इंडक्शन प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यक्रम को लेकर भ्रम दूर हो तथा पूरे देश में एक समान प्रशिक्षण व्यवस्था लागू हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए