Shilpi Raj New Bhojpuri Song: रिलीज होते ही छाया 'कवन जादू कइले बिया', सौतन के चक्कर में फंसे पति से परेशान दिखीं नेहा पाठक
शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना कवन जादू कइले बिया, फोटो- यूट्यूब
Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया धमाकेदार भोजपुरी गाना 'कवन जादू कइले बिया' रिलीज हो गया है. वीडियो में नेहा पाठक नीली साड़ी में कमाल लग रही हैं.
Shilpi Raj New Bhojpuri Song Kawan Jadu Kaile Biya: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे मशहूर सिंगर शिल्पी राज का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम है ‘कवन जादू कइले बिया’. यह गाना यूट्यूब पर ‘रुद्रा म्यूजिक’ (Rudra Music) चैनल पर रिलीज किया गया है और आते ही दर्शकों के बीच छा गया है.इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस नेहा पाठक और एक्टर यूनिवर्सल नितिन एक साथ नजर आ रहे हैं, जो पति-पत्नी का रोल निभा रहे हैं.गाने का म्यूजिक इतना धमाकेदार है कि इसे सुनकर किसी का भी मन नाचने का करने लगेगा.
यहां देखें गाने का म्यूजिक विडियो-
गाने की कहानी क्या है?
इस गाने के वीडियो में एक बहुत ही मजेदार कहानी दिखाई गई है.वीडियो में नेहा पाठक अपनी परेशान पत्नी का दर्द बयां कर रही हैं (जिसके पीछे शिल्पी राज की बेहतरीन आवाज है). पत्नी अपने पति से पूछती है कि उस दूसरी औरत (सौतन) ने तुम पर ऐसा कौन सा जादू कर दिया है कि तुम रात में मेरे साथ रुकते ही नहीं हो? वीडियो में दिखाया गया है कि पति (यूनिवर्सल नितिन) एक तरफ अपनी पत्नी को बाहों में लेकर रोमांस करता है, तो वहीं छुप-छुपकर दूसरी औरत के साथ भी मस्ती करता हुआ नजर आता है.
नीली साड़ी में नेहा पाठक का जलवा और धांसू डांस
इस गाने में एक्ट्रेस नेहा पाठक का लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में वह नीले रंग की खूबसूरत साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं और बहुत ही प्यारी लग रही हैं. सिर्फ उनका लुक ही नहीं, बल्कि उनके डांस मूव्स और चेहरे के एक्सप्रेशन भी एकदम कमाल के हैं. इसके अलावा गाने की बीट्स इतनी तेज और बढ़िया है कि यह आपको थिरकने पर मजबूर कर देगी.
गाने की पूरी टीम
- सिंगर: शिल्पी राज
- गीतकार (Lyrics): विनय बिहारी
- म्यूजिक: आर्या शर्मा
- मिक्स: जीतू शर्मा
- वीडियो डायरेक्टर: ऋषिमाया
- डांस मास्टर: मो. आशिक
- एडिटर: चेरी बाबू
- कैमरामैन (DOP): रंजीत कुमार सिंह और साजन जी
- प्रोडक्शन: पंकज सोनी
- प्रोड्यूसर: राजीव सिंह
यह भी पढ़ें: नया भोजपुरी सैड सॉन्ग ‘Doli Me Goli Mar Dem 3’ हुआ रिलीज, खेसारी का दर्दभरा अंदाज देख इमोशनल हुए फैंस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










