शारदीय खरीफ महोत्सव : चांदन में किसानों को मिली वैज्ञानिक पद्धति से खेती की जानकारी
Updated:
विज्ञापन
Banka News : चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन सभागार में कृषि विभाग द्वारा शारदीय खरीफ महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों और विभागीय अधिकारियों ने किसानों को खेती की आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी, ताकि वे अपनी आय बढ़ा सकें और बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें.
विज्ञापन
चांदन (बांका) से अमरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट
Banka News : कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन चांदन के कृषि पदाधिकारी अजेश कुमार, बीएओ राहुल कुमार, आत्मा अध्यक्ष नेपाल राउत, कृषि विज्ञान केंद्र बांका के वैज्ञानिक डॉ संजय कुमार तथा पौधा संरक्षण पदाधिकारी बसंत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे, जिन्होंने विशेषज्ञों से खेती से जुड़ी नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की.वैज्ञानिक पद्धति से खेती पर दिया गया जोर
कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के फायदे बताए. उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के उपयोग, जैविक खाद अपनाने और संतुलित मात्रा में रासायनिक खाद के प्रयोग की सलाह दी गई. विशेषज्ञों ने कहा कि सही तकनीक अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं और अपनी आमदनी में बढ़ोतरी कर सकते हैं.मिट्टी की उर्वरता और फसल सुरक्षा पर विशेष जानकारी
वैज्ञानिकों ने किसानों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और फसलों को रोगों से बचाने के उपाय भी बताए. उन्होंने कहा कि लगातार रासायनिक खाद के अत्यधिक उपयोग से भूमि की गुणवत्ता प्रभावित होती है, इसलिए जैविक खेती की ओर रुझान बढ़ाना जरूरी है. साथ ही फसल सुरक्षा के आधुनिक उपायों की भी जानकारी दी गई.विभागीय कर्मियों की सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में कृषि समन्वयक कुंजेश, मृत्युनंजय राय, शंभु कुमार, एटीएम आकाश राज, नीलेश कुमार, मोहसीना तथा किसान सलाहकार राजीव कुमार, रंजन कुमार, बालकृष्ण कुमार और सुरेश कुमार सहित कई विभागीय कर्मी मौजूद रहे. सभी ने किसानों को योजनाओं और तकनीकी सहायता की जानकारी देकर जागरूक किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










