बिहार : समस्तीपुर में सच बोलने पर शादी टूटी, तो सरपंच ने चटवाया थूक, वीडियो वायरल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2016 5:55 AM
समस्तीपुर :बिहारके समस्तीपुर में सच बोलने की सजा इतनी खतरनाक हो सकती है. इसके बारे में भैरव साह को अंजादा तक नहीं था. मामला दो साल पुराना है और दलसिंहसराय के बंबैया हरलाल गांव से जुड़ा है, जहां भैरव साह के सच बोलने से मुरारी झा नाम के युवक की शादी टूट गयी थी. ये […]
समस्तीपुर :बिहारके समस्तीपुर में सच बोलने की सजा इतनी खतरनाक हो सकती है. इसके बारे में भैरव साह को अंजादा तक नहीं था. मामला दो साल पुराना है और दलसिंहसराय के बंबैया हरलाल गांव से जुड़ा है, जहां भैरव साह के सच बोलने से मुरारी झा नाम के युवक की शादी टूट गयी थी. ये बात जब सरपंच बौआजी झा को पता चली, तो उन्होंने भैरव साह को तलब किया और उससे थूक चटवाया. इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ, तो पुलिस हरकत में आ गयी. अब सरपंच की गिरफ्तारी का आदेश जारी हो चुका है.
इस मामले में डीजीपी तक से शिकायत हो चुकी है. वहीं, पीड़ित भैरव साह न्याय की गुहार लगा रहा है. भैरव साह ने आपबीती एसपी नवल किशोर सिंह को बतायी है. उसने कहा कि दो साल पहले के मुरानी झा के सरकारी नौकरी में होने की चर्चा थी, लेकिन उस समय उसे नौकरी नहीं मिली थी. ये बात वो जानता था. इसी बीच दशरथपुर के एक व्यक्ति उसके पास आये, वो अपनी बेटी की शादी मुरारी झा से करना चाहते थे. उन्होंने हमसे मुरारी झा के बारे में पूछा और ये जानकारी भी मांगी कि क्या वो सरकारी नौकरी करते हैं. इस पर भैरव साह ने सही जानकारी दे दी.
सरपंच बौआजी झा ने भैरव साह के थूक चाटने का वीडियो अपने भतीजे से बनवाया. बताते हैं कि उसे सोशल साइट पर भी उन्होंने डलवाया. जैसे ही वीडियो सोशल साइट पर पड़ा. वायरल हो गया. पूरे इलाके में इसकी चर्चा होने लगी.
वीडियो वायरल होने से पीड़ित भैरव साह का परिवार छुपता फिर रहा है. गांव के बच्चे-बच्चे की जुबान पर वीडियो की बात है. जैसे ही भैरव साह के घर का कोई व्यक्ति दिखता है, तो उससे इससे संबंध में सवाल पूछे जाने लगते हैं. भैरव साह ने एसपी को बताया कि हम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










