Sahibganj News: शादी के रिसेप्शन से लौट रही स्कॉर्पियो पलटी, बहन के हाथों की मेहंदी उतरने से पहले उठा भाई का साया

Published by :Sameer Oraon
Published at :11 May 2026 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
Sahibganj News: शादी के रिसेप्शन से लौट रही स्कॉर्पियो पलटी, बहन के हाथों की मेहंदी उतरने से पहले उठा भाई का साया

Sahibganj Accident Malda: साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत बर्मन कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय दीपक राजवंशी की पश्चिम बंगाल के मालदा में एक सड़क हादसे में मौत हो गई. वह अपनी बहन के रिसेप्शन से लौट रहा था, तभी उसकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है.

विज्ञापन

Sahibganj News, साहिबगंज (दीप सिंह की रिपोर्ट): साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के बर्मन कॉलोनी निवासी देबू राजवंशी के 28 वर्षीय पुत्र दीपक राजवंशी की पश्चिम बंगाल के मालदा जिला अंतर्गत गाजोल में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. मृतक अपने घर का इकलौता बेटा था. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत युवक के बहन की शादी बीते 7 मई को पश्चिम बंगाल के गंगारामपुर में हुई थी. विवाह की सारी रस्में पूरी होने के बाद, 10 मई को आयोजित रिसेप्शन समारोह में दीपक अपने मित्रों और परिजनों के साथ शामिल होने गया था. समारोह के बाद रविवार की रात लौटने के दौरान स्कॉर्पियो (नंबर- WB 66 AC/ 3780) गाजोल नामक स्थान के पास अनियंत्रित होकर पलट गया.

मौके पर ही तोड़ा दम, चार की हालत गंभीर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ये हादसा दूसरे वाहन को ओवर टेक करने के दौरान हुआ. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दीपक राजवंशी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, वाहन चला रहे चालक जोय बर्मन और गाड़ी में सवार गणेश बर्मन, शक्ति बर्मन और अमित बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बताई जा रही है. कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कोलकाता के बड़े अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

Also Read: आजादी के दशकों बाद भी ‘खटिया’ ही एंबुलेंस: झारखंड के सरायकेला में सड़क के अभाव में बीमार को 2 KM ढोया

बुझ गया घर का इकलौता चिराग

दीपक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. परिवार में एक भाई और एक बहन थे. बहन की तीन दिन पहले ही डोली उठी थी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि जो भाई अपनी बहन को विदा करने गया था, वह अब इस दुनिया में नहीं रहा. सोमवार को मृतक के परिजन और मित्र शव को बंगाल से राजमहल लाने के लिए रवाना हो गए हैं. पूरे बर्मन कॉलोनी में इस हृदयविदारक घटना के बाद चूल्हा नहीं जला है.

Also Read: रांची में दर्दनाक रेल हादसा: लोहरदगा ट्रेन से गिरकर 1 की मौत, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola