तेज रफ्तार पिकअप वैन की ठोकर से युवक की मौत, शव रख सड़क जाम

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

शव के साथ प्रदर्शन करते परिजन व ग्रामीण

Saharsa news: घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना परिजनों को दी. इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया. आक्रोशित लोगों ने धबौली बैंक चौक और केशवपुर मोड़ के बीच मुख्य सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया.

विज्ञापन

Saharsa news: पतरघट (सहरसा) से राजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट:

जिले के पतरघट थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान धबौली पूर्वी पंचायत के केशवपुर बस्ती वार्ड संख्या-12 निवासी बीरेंद्र राम के पुत्र आशिष कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आशिष कुमार साइकिल से धबौली बाजार सीमेंट लाने जा रहा था. इसी दौरान पस्तपार-धबौली-कहरा मुख्य सड़क मार्ग पर कन्या मध्य विद्यालय धबौली के समीप तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वैन ने उसे जोरदार ठोकर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना परिजनों को दी. इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया. आक्रोशित लोगों ने धबौली बैंक चौक और केशवपुर मोड़ के बीच मुख्य सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया. इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की.

सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पतरघट एवं पस्तपार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन समाचार प्रेषण तक सड़क जाम जारी था.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों का परिचालन लगातार बढ़ रहा है. इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर नियमित जांच और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन