Vats Dwadashi 2025: वत्स द्वादशी आज, जानें किस मुहूर्त में पूजा करने से मिलेगा शुभफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Aug 2025 10:23 AM
Vats Dwadashi 2025 today on 20 august (AI Generated Image)
Vats Dwadashi 2025: भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को वत्स द्वादशी या गोवत्स द्वादशी के रूप में मनाया जाता है. यह व्रत गौ माता और बछड़ों को समर्पित होता है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर सुख-समृद्धि, संतान सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है.
Vats Dwadashi 2025: भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर मनाया जाने वाला बछ बारस व्रत, जिसे गोवत्स द्वादशी भी कहा जाता है, एक प्रमुख और पावन पर्व है. यह व्रत विशेष रूप से गौमाता और उनके बछड़ों (वत्स) को समर्पित होता है. ग्रामीण क्षेत्रों में इस पर्व को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाने की परंपरा है.
पंचांग के अनुसार,भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि 19 अगस्त, मंगलवार दोपहर 03:32 बजे से प्रारंभ होकर आज 20 अगस्त, बुधवार दोपहर 01:58 बजे तक रहेगी. चूंकि द्वादशी तिथि का आज सूर्योदय 20 अगस्त को नजर आया है, इसलिए इस दिन बछ बारस का व्रत रखा जा रहा है.
वत्स द्वादशी पूजा विधि
- वत्स द्वादशी के दिन प्रातःकाल स्नान करके व्रत का संकल्प लें. इस दिन विशेष रूप से गाय और उसके बछड़े की पूजा की जाती है. उन्हें स्वच्छ वस्त्र अर्पित करें.
- पूजा आरंभ करने से पहले गाय का चंदन से तिलक करें. तांबे के पात्र में जल भरकर भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान करते हुए वह जल गाय के सामने अर्पित करें.
- इस दिन गाय माता को उड़द से बने व्यंजन खिलाना शुभ माना जाता है. व्रती को दिनभर उपवास करना चाहिए और रात में व्रत का पारण करना चाहिए.
वत्स द्वादशी का महत्व
यह व्रत विवाहित महिलाओं के लिए सुख-समृद्धि और सौभाग्य प्रदान करने वाला माना जाता है. वहीं, संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाली महिलाओं के लिए भी इसका विशेष महत्व है. इस दिन भोजन में चना, अंकुरित मूंग और मोठ का सेवन किया जाता है, जिन्हें प्रसाद रूप में भगवान को अर्पित भी किया जाता है.
एक विशेष नियम यह भी है कि इस दिन व्रत करने वाली महिलाओं को चाकू का प्रयोग वर्जित है. चाकू से काटे हुए पदार्थ का सेवन करना अथवा भगवान को अर्पित करना व्रत के नियमों के विरुद्ध माना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










