Vat Savitri Purnima 2025: आज है वट सावित्री पूर्णिमा व्रत, इस विधि से करें पूजा
Vat Savitri Purnima 2025 today
Vat Savitri Purnima 2025: आज वट सावित्री पूर्णिमा का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख-समृद्धि के लिए रख रही हैं. इस दिन वट वृक्ष की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है. आइए जानें इसकी पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व.
Vat Savitri Purnima 2025: हिंदू धर्म में वट सावित्री पूर्णिमा व्रत का खास महत्व होता है. यह व्रत खासतौर पर विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना से करती हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह व्रत हर वर्ष ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि को रखा जाता है. इस वर्ष वट सावित्री पूर्णिमा व्रत आज 10 जून को मनाया जाएगा. यदि आप पहली बार यह व्रत रखने जा रही हैं, तो उससे पहले इसकी सही पूजा विधि और पूजन सामग्री की सूची जान लेना बेहद आवश्यक है.
वट पूर्णिमा पूजा विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान करके व्रत का संकल्प लें. इसके बाद वट वृक्ष (बरगद के पेड़) के पास जाकर पूजा की समस्त सामग्री से विधिपूर्वक पूजन करें. पूजा के दौरान वट वृक्ष की परिक्रमा करें और मौली (कलावा) लपेटें. फिर सावित्री और सत्यवान की व्रत कथा का श्रवण करें. अंत में जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा दें और फिर व्रत का पारण करें.
Last Bada Mangal 2025: आज है बड़ा मंगल का अंतिम अवसर, हनुमान जी की पूजा से ख्वाहिश होगी पूरी
वट पूर्णिमा व्रत का महत्व
करवा चौथ की ही तरह वट पूर्णिमा व्रत भी पति की दीर्घायु और सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना से रखा जाता है. इस दिन विशेष रूप से वट वृक्ष की पूजा की जाती है, जिसे सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना गया है. मान्यता है कि इस दिन विधिवत रूप से वट वृक्ष की पूजा करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है.
दूर रहकर भी पास हैं आप , वट पूर्णिमा पर भेजें ये भावपूर्ण संदेश
वट सावित्री व्रत पूजा का शुभ समय
- पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त: प्रातः 8:52 बजे से लेकर दोपहर 2:05 बजे तक रहेगा
- स्नान और दान का समय: सुबह 4:02 बजे से 4:42 बजे तक उपयुक्त रहेगा
- चंद्रोदय का समय: संध्या 6:45 बजे चंद्रमा का उदय होगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










