वट सावित्री व्रत आज, इस दिन क्या करें और क्या नहीं? जानें व्रत के नियम

Published by : Neha Kumari Updated At : 16 May 2026 7:24 AM

विज्ञापन

वट सावित्री 2026

Vat Savitri 2026: वट सावित्री व्रत के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं. इस दिन कुछ नियमों का पालन करना शुभ माना जाता है, वहीं कुछ कार्यों से परहेज करने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं कि इस दिन क्या करना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

विज्ञापन

Vat Savitri 2026: हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है. ज्येष्ठ माह की अमावस्या को मनाया जाने वाला यह पर्व पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखा जाता है. साल 2026 में यह व्रत 16 मई, शनिवार को रखा जाएगा. इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं.

वट सावित्री व्रत 2026: शुभ मुहूर्त

  • अमावस्या तिथि प्रारंभ: 16 मई, सुबह 05:11 बजे से
  • अमावस्या तिथि समाप्त: 17 मई, रात 01:30 बजे तक
  • पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त: सुबह 07:12 से 08:24 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:50 से दोपहर 12:45 बजे तक

वट सावित्री के दिन क्या करें?

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ या नए वस्त्र धारण करें. इस दिन लाल, पीले या हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है.
  • सुहागिन महिलाएं पूर्ण श्रृंगार करें और माथे पर सिंदूर जरूर लगाएं.
  • बरगद के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें और धूप-दीप जलाएं. वट वृक्ष की 7, 11, 21 या 108 बार परिक्रमा करते हुए कच्चा सूत या मौली लपेटें.
  • सावित्री और सत्यवान की पौराणिक कथा जरूर सुनें या पढ़ें. मान्यता है कि कथा के बिना व्रत पूर्ण नहीं माना जाता.
  • पूजा के बाद अपनी सास और घर के बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लें और उन्हें सुहाग की सामग्री भेंट करें.

वट सावित्री के दिन क्या न करें?

  • पूजा के दौरान काले रंग के वस्त्र पहनने से बचें.
  • व्रत रखने वाली महिलाओं को दिन में सोने से बचना चाहिए. इसे शुभ नहीं माना जाता.
  • इस दिन पति या घर के किसी भी सदस्य से बहस न करें. मन को शांत रखें और सकारात्मक विचार रखें.
  • यदि आप फलाहारी व्रत रख रही हैं, तो लहसुन, प्याज और तामसिक भोजन का सेवन बिल्कुल न करें.

यह भी पढ़ें: Vat Savitri 2026: कैसे सावित्री यमराज से सत्यवान के प्राण वापस लेकर आईं? जानें पूरी कथा

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola