Jehanabad News : श्रीमद् भागवत यज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा

कलश यात्रा में शामिल महिलायें
Jehanabad News : श्रीमद् भागवत यज्ञ के लिए निकाली गई कलश यात्रा,
Jehanabad News (अभय कुमार) : मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र के वैना गांव में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री प्रभंजनानंद जी महाराज के देखरेख में भागवत यज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं कलश नारियल लेकर वैना गांव के बाबा साहब मंदिर के प्रांगण से बंधुगंज सूर्य मंदिर घाट के लिए निकली, जहां आचार्य द्वारा वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ कलश में जलभरी कराई गई. कलश यात्रा में घोड़ा रथ एवं डीजे शामिल था.
23 मई को भंडारे के साथ होगा यज्ञ का समापन
डीजे से भक्ति गीत गाया जा रहा था जिससे धामपुर गंधार बंधुगंज के साथ-साथ आसपास के गांव का माहौल भक्तिमय बना हुआ है. वहीं 23 तारीख को भंडारे के साथ यज्ञ का समापन किया जाएगा. रात्रि में प्रभंजनानंद जी महाराज के द्वारा 6 से 9 भागवत कथा की जाएगी. वहीं समस्त वैना वासी इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान कर रहे हैं.
Also Read : Arrah News : राजनीति में युवाओं का बढ़ता दबदबा, 7 में 4 युवा विधायक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Yuvraj Ratan
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










