Vastu Tips for Clock: घर में वास्तु के इन नियमों से लगाएं घड़ी, गलत दिशा बन सकती है दुर्भाग्य की वजह
Published by : Neha Kumari Updated At : 15 Dec 2025 9:02 AM
घड़ी के लिए वास्तु टिप्स
Vastu Tip: घरों की दीवार पर लटकी घड़ियां देखने में तो साधारण लगती हैं, लेकिन ये वास्तु को बहुत ज्यादा प्रभावित करती हैं. सही वास्तु उपायों का पालन कर घड़ियों को घर की दीवार पर लगाने से घर की शुभता बढ़ती है, वहीं यदि इन्हें गलत वास्तु दिशा में रखा जाए या कोई गलती की जाए तो ये घर में नकारात्मकता लाती हैं.
Vastu Tip: घर हो, दफ्तर हो या स्कूल हर जगह आपको एक घड़ी लटकी हुई जरूर नजर आती है. दीवार पर लटकी घड़ियां हमें समय बताने के साथ-साथ घर को सजाने का काम भी करती हैं. कई बार ऐसा होता है कि हम बिना सोचे-समझे इन्हें किसी भी दिशा में लगा देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना सही नहीं है. वास्तु शास्त्र कहता है कि गलत दिशा में घड़ी लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा कम होती है और घर में नकारात्मकता का माहौल बनता है. ऐसे में जरूरी है कि घर में घड़ी लगाते समय वास्तु उपायों का पालन किया जाए.
दीवार घड़ी के वास्तु उपाय
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घड़ी को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर लगाना चाहिए. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. शास्त्रों के अनुसार, उत्तर दिशा में धन के देवता कुबेर का वास होता है. ऐसे में उत्तर दिशा में घड़ी लगाने से घर में समृद्धि आती है.
- घड़ी को हमेशा साफ रखना चाहिए. घड़ी पर कभी भी धूल नहीं जमने देनी चाहिए.
- शुभ रंग की घड़ियाँ घर में लगानी चाहिए. काले रंग की घड़ियाँ घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता है.
दीवार घड़ी से जुड़ी सावधानियां
- घर में कभी भी खराब घड़ी नहीं रखनी चाहिए. खराब या रुकी हुई घड़ी रुका हुआ समय दर्शाती है. माना जाता है कि इससे घर की तरक्की और बरकत रुक जाती है.
- घड़ी को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए. ऐसा करना बेहद अशुभ माना जाता है.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Garden: घर में बगीचे में बनाते समय जरूर करें ये वास्तु उपाय, मां लक्ष्मी स्वयं आएंगी आपके द्वार
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: भूलकर भी न करें ये काम, घर पर न रखें ये सामान, वरना आ सकती है आर्थिक तंगी
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: आपकी ये 7 छोटी-छोटी आदतें घर का छीन लेगी सुख-चैन, आज ही बदलें वरना जिंदगी भर रोयेंगे
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










