Vastu Tips for Garden: घर में बगीचे में बनाते समय जरूर करें ये वास्तु उपाय, मां लक्ष्मी स्वयं आएंगी आपके द्वार

Published by : Neha Kumari Updated At : 09 Dec 2025 12:55 PM

विज्ञापन

Home Graden Vastu Tips (AI image)

Vastu Tips For Garden: अक्सर लोग घर बनाते समय तो वास्तु का ध्यान रखते हैं, लेकिन जब घर के गार्डन की बात आती है तो वास्तु को इतना जरूरी नहीं मानते. लेकिन आपको बता दें कि ऐसा मानना बिल्कुल गलत है. जितना जरूरी घर बनाते समय वास्तु का ध्यान रखना है, उतना ही गार्डन बनाते समय भी जरूरी है, ताकि घर में सकारात्मकता बनी रहे और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे.

विज्ञापन

Vastu Tips for Garden: हर व्यक्ति की आमतौर पर इच्छा होती है कि वह अपने घर में गार्डन यानी बगीचा बनाए. ये बगीचे न केवल घर की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि शाम के समय परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी बेहद अच्छे होते हैं. कई लोग तो घर के इन बगीचों में फूलों के साथ-साथ सब्जियां उगाना भी पसंद करते हैं. ऐसे में आप कह सकते हैं कि यह घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ कुछ हद तक सेहत को भी बेहतर बनाने में योगदान देता है. अगर आप भी अपने घर में बगीचा बनाने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. इस आर्टिकल में हम बगीचे से जुड़े कुछ वास्तु उपायों के बारे में चर्चा करेंगे, जिनका उपयोग आप अपने घर में गार्डन बनवाते समय कर सकते हैं, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे.

घर में बगीचा बनाते समय किन-किन वास्तु उपायों को अपनाना चाहिए?

बगीचा किस दिशा में बनाएं


घर पर बगीचा बनाते समय हमेशा ध्यान रखें कि बगीचा उत्तर या पूर्व दिशा में बनाया जाए. इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

फव्वारे की दिशा


यदि आप बगीचे में फव्वारा बना रहे हैं, तो उसकी दिशा उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम रखें. आप चाहें तो केवल उत्तर दिशा में भी फव्वारा बना सकते हैं. ऐसा माना जाता है कि इससे घर में समृद्धि आती है.

तुलसी चौरा की दिशा


घर के बगीचे में यदि आप तुलसी चौरा बना रहे हैं, तो उसकी दिशा उत्तर, पूर्व या पश्चिम रखें.

बड़े पेड़ कहां लगाएं


यदि आप बगीचे में बड़े पेड़ लगा रहे हैं, तो उनकी दिशा दक्षिण रखें. घर में कांटेदार पेड़ लगाना अच्छा नहीं माना जाता है, इसलिए कैक्टस जैसे कांटेदार पौधे लगाने से बचें.

झूले और बैठने की व्यवस्था


यदि आप बगीचे में झूला लगाना चाहते हैं, तो इसे पूर्व दिशा में लगाएँ. वहीं बैठने के लिए यदि आप कुर्सियां या बेंच लगाना चाहते हैं, तो इन्हें उत्तर दिशा में रखें.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: भूलकर भी न करें ये काम, घर पर न रखें ये सामान, वरना आ सकती है आर्थिक तंगी

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: आपकी ये 7 छोटी-छोटी आदतें घर का छीन लेगी सुख-चैन, आज ही बदलें वरना जिंदगी भर रोयेंगे

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola