Surya Grahan 2025: सर्व पितृ अमावस्या पर सूर्यग्रहण का साया, जानें क्या पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Sep 2025 9:36 AM

विज्ञापन

सर्व पितृ अमावस्या पर सूर्यग्रहण का साया

Surya Grahan 2025: आने वाले 21 सितंबर 2025 को सर्व पितृ अमावस्या के दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जा रहा है. इस संयोग में ग्रहण का साया और पितृ-पूजन का प्रभाव दोनों मिलकर जीवन में मानसिक अस्थिरता, भय या तनाव ला सकते हैं. सावधानी और शुद्ध मन से किए गए कर्म ही नकारात्मक प्रभावों को कम कर सकते हैं.

विज्ञापन

Surya Grahan 2025: आने वाले रविवार यानी 21 सितंबर को साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला है. पंचांग के अनुसार, इस बार 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण के साथ ही सर्वपितृ अमावस्या का संयोग भी बन रहा है. यह पितृ पक्ष का अंतिम दिन होगा और इसके ठीक अगले दिन यानी 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी. ऐसे में यह प्रश्न उठता है कि क्या इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव सर्वपितृ अमावस्या की धार्मिक मान्यता पर पड़ेगा और क्या इससे नवरात्र की घटस्थापना पर किसी प्रकार का नकारात्मक असर होगा.

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात को लगने वाला है और संयोगवश उसी दिन सर्वपितृ अमावस्या भी होगी. भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर मध्यरात्रि 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार यह ग्रहण कन्या राशि में घटित होगा.

सूर्य ग्रहण का सूतक काल सामान्यतः 12 घंटे पहले शुरू होता है. ऐसे में भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर सूतक काल आरंभ हो जाना चाहिए. लेकिन चूंकि यह ग्रहण भारत में अदृश्य रहेगा, इसलिए यहां सूतक काल लागू नहीं होगा.

 सर्व पितृ अमावस्या पर लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण, जानें क्या इस दिन पितरों का तर्पण करना सही 

क्या भारत में नजर आएगा साल का अंतिम सूर्यग्रहण

यह खंडग्रास (आंशिक) सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें सूर्य का केवल एक हिस्सा ही ढकता है. इस कारण इसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहा जाता है. भारत में अदृश्य होने के कारण धार्मिक अनुष्ठानों और नियमों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा.

सूर्य ग्रहण और सर्वपितृ अमावस्या

सर्वपितृ अमावस्या वह विशेष तिथि है जब पितृपक्ष के अंतिम दिन सभी पूर्वजों के लिए श्राद्ध और तर्पण किया जाता है. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, सूर्य ग्रहण के समय सूर्य की शक्ति क्षीण हो जाती है, जिससे पितृ तर्पण और पूजा का प्रभाव अधिक गहरा माना जाता है.

इस अद्भुत संयोग में श्राद्ध, तर्पण, दान और पितृ पूजन का महत्व सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाता है. श्रद्धालु लोग इस दिन पूरे नियम-विधान और श्रद्धा से कर्मकांड संपन्न करते हैं, ताकि पितरों की आत्मा को शांति मिले और उनका आशीर्वाद घर-परिवार पर बना रहे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola