Surya Dosh Upay: कुंडली में कमजोर सूर्य बन सकता है नौकरी और स्वास्थ्य के लिए बड़ी मुसीबत, रविवार को करें ये 4 उपाय मिलेगा आराम
Published by : Neha Kumari Updated At : 11 Jan 2026 9:37 AM
सूर्य दोष निवारण उपाय
Surya Dosh Upay: कुंडली में सूर्य ग्रह दोष होने से जातक के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न होती हैं, नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और मानसिक तनाव बना रहता है. यहां कुछ ज्योतिषीय उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से ग्रह दोष का प्रभाव कम हो सकता है.
Surya Dosh Upay: हिंदू धर्म में सूर्यदेव को जीवन का आधार माना जाता है. सूर्यदेव ऊर्जा, शक्ति, तेज और प्रकाश के कारक हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, तब कार्य, स्वास्थ्य, करियर, व्यक्तित्व और व्यापार पर शुभ प्रभाव पड़ता है. वहीं, जब कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होती है, तो हर कार्य में बाधाएं आती हैं, नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. यदि आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है, तो ऐसे में कुछ ज्योतिषीय उपाय करना आवश्यक माना जाता है. आइए जानते हैं कुंडली में सूर्यदेव की स्थिति को मजबूत करने के लिए कौन-से उपाय लाभकारी माने गए हैं.
सूर्य दोष निवारण उपाय
रविवार को दें सूर्यदेव को अर्घ्य
हिंदू धर्म में रविवार सूर्यदेव को समर्पित माना गया है. इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य देना अत्यंत शुभ माना जाता है. अर्घ्य देने के लिए तांबे के लोटे में जल, फूल, दूर्वा और अक्षत डालें तथा सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करते हुए जल अर्पित करें. कहा जाता है कि इससे भगवान सूर्य प्रसन्न होते हैं और सूर्य दोष का प्रभाव कम होता है.
दान करें ये खास चीजें
ग्रह दोष से राहत पाने के लिए रविवार के दिन दान करना श्रेष्ठ माना जाता है. इस दिन जरूरतमंदों को वस्त्र, गुड़ और अनाज का दान करना शुभ होता है.
सूर्यदेव को अर्पित करें ये खास वस्तुएं
रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा करें और उन्हें लाल रंग के वस्त्र, चना दाल और गुड़ अर्पित करें. माना जाता है कि इससे सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं. साथ ही कुंडली में सूर्य की स्थिति भी मजबूत होती है.
पहनें पीले रंग के वस्त्र और व्यंजन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना और पीले रंग के व्यंजनों का सेवन करना सूर्य ग्रह दोष से पीड़ित लोगों के लिए लाभकारी माना जाता है.
यह भी पढ़ें: Surya Grah Upay: सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए करें ये उपाय
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










