Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के 9 दिन करें इन 9 मंत्रों का जाप, मां दुर्गा के आशीर्वाद से हर मनोकामना होगी पूरी
Published by : Neha Kumari Updated At : 21 Sep 2025 6:09 AM
शारदीय नवरात्रि
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. मान्यता है कि नवरात्रि के इन नौ दिनों के दौरान विधि-विधान से सभी नियमों का पालन कर पूजा-अर्चना और मंत्र उच्चारण करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा को समर्पित है. नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से घरों एवं पंडालों में पूजा-अर्चना की जाती है. इस दौरान दान, कन्या पूजन, हवन और मंत्र जाप का विशेष महत्व है. माना जाता है कि मंत्रों के जाप से घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि आती है तथा मां का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है. आइए जानते हैं, नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के किन-किन स्वरूपों की आराधना की जाती है और कौन से मंत्रों का जाप शुभ माना गया है.
मां दुर्गा के नौ स्वरूप और मंत्र
पहला दिन – मां शैलपुत्री
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है. मान्यता है कि इस दिन विधिवत पूजा करने से स्वास्थ्य में सुधार होता है.
मंत्र: “ॐ हृं श्रीं शैलपुत्री देव्यै नमः”
दूसरा दिन – मां ब्रह्मचारिणी
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. माना जाता है कि उनकी पूजा से दीर्घायु और जीवन में स्थिरता का आशीर्वाद मिलता है.
मंत्र: “ॐ हृं श्रीं ब्रह्मचारिणी देव्यै नमः”
तीसरा दिन – मां चंद्रघंटा
तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. मान्यता है कि मां के आशीर्वाद से जीवन के दुखों से मुक्ति मिलती है.
मंत्र: “ॐ हृं श्रीं चंद्रघंटा देव्यै नमः”
चौथा दिन – मां कूष्मांडा
नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की आराधना की जाती है. इस दिन पूजा और मंत्र उच्चारण से ज्ञान व बुद्धि का विकास होता है.
मंत्र: “ॐ हृं श्रीं कूष्मांडा देव्यै नमः”
पांचवा दिन – मां स्कंदमाता
नवरात्रि के पांचवे दिन यानी पंचमी को मां स्कंदमाता की पूजा होती है. मान्यता है कि उनकी पूजा से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं.
मंत्र: “ॐ हृं श्रीं स्कंदमाता देव्यै नमः”
छठा दिन – मां कात्यायनी
नवरात्रि का छठा दिन यानी षष्ठी मां कात्यायनी को समर्पित है. माना जाता है कि उनकी पूजा से सुंदरता और शीघ्र विवाह का आशीर्वाद मिलता है.
मंत्र: “ॐ हृं श्रीं कात्यायनी देव्यै नमः”
सातवां दिन – मां कालरात्रि
सप्तमी यानी नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित है. उनकी पूजा से भय दूर होता है और साहस बढ़ता है.
मंत्र: “ॐ हृं श्रीं कालरात्रि देव्यै नमः”
आठवां दिन – मां महागौरी
नवरात्रि का आठवां दिन यानी अष्टमी अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस दिन मां महागौरी की आराधना की जाती है. मान्यता है कि उनके आशीर्वाद से संतान संबंधी समस्याएं और चिंताएं दूर होती हैं.
मंत्र: “सर्वमंगलमांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके.
शरण्ये त्र्यंबके गौरि नारायणी नमोऽस्तुते॥”
नवां दिन – मां सिद्धिदात्री
नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नवमी को मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. उनकी कृपा से भय और चिंता से मुक्ति मिलती है तथा आत्मशक्ति में वृद्धि होती है.
मंत्र: “ॐ हृं श्रीं सिद्धिदात्री देव्यै नमः”
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़े: Shardiya Navaratri 2025: इस दिन से शुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि, ऐसे करें मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










