Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में क्यों जलाते हैं अखंड दीप, मां दुर्गा को ऐसे करें प्रसन्न
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Sep 2025 11:23 AM
शारदीय नवरात्रि में अखंड दीप का महत्व
Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में अखंड दीप प्रज्वलित करना शुभ और पवित्र माना जाता है. यह मां दुर्गा के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है. मान्यता है कि अखंड दीप जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, नकारात्मकता दूर होती है और मां दुर्गा जल्दी प्रसन्न होती हैं.
Shardiya Navratri 2025: हर साल की तरह इस बार भी शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू होकर 2 अक्टूबर 2025 को विजयदशमी (दशहरा) तक मनाई जाएगी. यह नौ दिनों का पावन पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और भक्ति का विशेष समय होता है. नवरात्रि के दौरान की जाने वाली महत्वपूर्ण परंपराओं में अखंड दीप या अखंड ज्योति जलाना सबसे खास मानी जाती है. इसे घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला शुभ प्रतीक माना जाता है.
अखंड दीप का महत्व
अखंड दीप देवी की शक्ति और अडिग आस्था का प्रतीक माना जाता है. नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ इसे जलाने की परंपरा है. मान्यता है कि नौ दिनों तक यह दीपक निरंतर जलने से मां दुर्गा का आशीर्वाद घर-परिवार पर बना रहता है. इससे परिवार के सभी सदस्य खुशहाल, स्वस्थ और समृद्ध होते हैं. हिंदू शास्त्रों में भी अखंड दीप को मंत्रों और स्तोत्रों का साक्षी माना गया है.
अखंड दीप रखने के नियम
दीपक को हमेशा पूजा घर के पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखें, क्योंकि ये दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा और ज्ञान का प्रतीक मानी जाती हैं. दक्षिण दिशा की ओर दीपक रखना अशुभ माना जाता है. दीपक में शुद्ध घी का उपयोग सबसे उत्तम है; घी उपलब्ध न हो तो तिल या सरसों का तेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है. दीपक को चावल, गेहूं या उड़द की डली पर रखने से इसका शुभ प्रभाव बढ़ता है. साथ ही दीपक की लौ को धातु या कांच के ढक्कन से ढकना चाहिए ताकि यह बुझ न सके.
करवा चौथ से पहले जानें क्या है सरगी खाने का सही समय
अखंड दीप जलाने का तरीका
नवरात्रि के पहले दिन (22 सितंबर) कलश स्थापना के साथ अखंड ज्योति प्रज्वलित करें. साफ बर्तन में सूती या लाल धागे की बत्ती लगाएं. परिवार के किसी एक सदस्य को दीपक की देखरेख की जिम्मेदारी दें. दीपक को छूने से पहले स्नान कर साफ कपड़े पहनें और पूजा स्थान को स्वच्छ व पवित्र रखें.
यदि दीपक बुझ जाए तो
अगर अखंड दीपक गलती से बुझ जाए तो देवी से क्षमा मांगकर उसे पुनः घी या तेल से जलाएं. नवरात्रि समाप्त होने के बाद दीपक स्वयं बुझने तक जलने दें और मुंह से कभी न बुझाएं.
नवरात्रि 2025 देवी पूजन कार्यक्रम
- 22 सितंबर: कलश स्थापना और शैलपुत्री पूजा
- 23 सितंबर: ब्रह्मचारिणी पूजा
- 24 सितंबर: चंद्रघंटा पूजा
- 25 सितंबर: कुश्मांडा पूजा
- 27 सितंबर: स्कंदमाता पूजा
- 28 सितंबर: कात्यायनी पूजा
- 29 सितंबर: कालरात्रि पूजा
- 30 सितंबर: महागौरी पूजा
- 1 अक्टूबर: सिद्धिदात्री पूजा और महानवमी
- 2 अक्टूबर: विजयदशमी / दशहरा
कलश स्थापना का मुहूर्त (22 सितंबर 2025)
- प्रातः मुहूर्त: 06:09 सुबह से 08:06 सुबह
- अभिजीत मुहूर्त: 11:49 सुबह से 12:38 दोपहर
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










