Karwa Chauth 2025 Sargi: करवा चौथ से पहले जानें क्या है सरगी खाने का सही समय

Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Sep 2025 11:22 AM

विज्ञापन

करवा चौथ 2025 सर्गी समय

Karwa Chauth 2025 Sargi: करवा चौथ 2025 में व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए सर्गी का समय बेहद महत्वपूर्ण है. यह सुबह सूर्योदय से पहले खाई जाती है ताकि दिनभर व्रत रखने की ऊर्जा बनी रहे. इस लेख में जानें करवा चौथ 2025 सर्गी का सही समय और इसका महत्व.

विज्ञापन

Karwa Chauth 2025 Sargi: हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चौथी तिथि को करवा चौथ का पावन पर्व मनाया जाता है. यह पर्व विशेष रूप से विवाहित महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. सुबह सूर्योदय से पहले सर्गी खाने के बाद दिनभर बिना भोजन और जल ग्रहण किए उपवास करती हैं. शाम को चांद को जल अर्पित करने और पति के हाथ से पानी पीने के बाद ही व्रत खोला जाता है.

सर्गी: करवा चौथ का खास रिवाज

करवा चौथ का सबसे अनूठा और सुंदर रिवाज सर्गी माना जाता है. यह सिर्फ भोजन नहीं बल्कि सास और बहू के बीच प्यार, स्नेह और आशीर्वाद का प्रतीक है. परंपरा के अनुसार सास अपनी बहू के लिए सर्गी तैयार करती हैं. इसमें ऐसे व्यंजन रखे जाते हैं जो पूरे दिन ऊर्जा और ताजगी बनाए रखते हैं. आमतौर पर सर्गी में दूध व मीठी सेवइयां, साबूदाना खीर, मौसमी फल (सेब, संतरा, अनार, केला, नारियल, खीरा), हाइड्रेटिंग स्नैक्स, सूखे मेवे, पराठे, मिठाइयां, चाय व जूस शामिल होते हैं. इसके साथ ही शुभ सामग्री जैसे सिंदूर, बिंदी और चूड़ियां भी सर्गी का हिस्सा होती हैं.

 शारदीय नवरात्रि में क्यों जलाते हैं अखंड दीप, मां दुर्गा को ऐसे करें प्रसन्न

सर्गी खाने का सही समय (2025)

करवा चौथ के दिन व्रत शुरू करने से पहले सर्गी खाना बेहद महत्वपूर्ण होता है. वर्ष 2025 में सर्गी 10 अक्टूबर की सुबह 6:19 बजे तक खा लेनी चाहिए. इसके बाद महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत पर रहेंगी और शाम को ही चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत तोड़ेंगी.

करवा चौथ पूजा का समय (2025)

करवा चौथ की चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर 2025 को रात 10:54 बजे शुरू होकर 11 अक्टूबर 2025 को सुबह 4:53 बजे समाप्त होगी. इस साल करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त 10 अक्टूबर 2025 को शाम 5:57 बजे से 7:11 बजे तक रहेगा. इसी दौरान महिलाएं करवा चौथ की कथा सुनती हैं, पूजा करती हैं और करवा को जल अर्पित करती हैं.

करवा चौथ व्रत का महत्व

करवा चौथ न केवल पति की लंबी उम्र के लिए बल्कि दांपत्य जीवन में खुशहाली और आपसी प्रेम के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है. महिलाएं पूरे दिन व्रत रखने के बाद शाम को चंद्रमा को जल अर्पित करती हैं और अपने पति के हाथ से पानी पीकर उपवास समाप्त करती हैं. यह त्यौहार पति-पत्नी के बीच विश्वास, समर्पण और प्रेम का प्रतीक है और भारतीय संस्कृति में इसकी विशेष जगह है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola