Shardiya Navratri 2024 Day 1: आज है शारदीय नवरात्र का पहला दिन, मां शैलपुत्री की ऐसे करें पूजा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Oct 2024 7:07 AM

विज्ञापन

Shardiya Navratri 2024 Day 1, Maa Shailputri Puja: आज 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होने जा रही है. आज मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. आइए जानें विस्तार से नवरात्रि के प्रथम दिन के बारे में

विज्ञापन

Shardiya Navratri 2024 Day 1, Maa Shailputri Puja: शारदीय नवरात्रि आज से शुरु हो चुकी है. नवरात्रि के आरंभिक दिन घट स्थापना की जाती है और मां के पहले स्वरूप देवी शैलपुत्री की पूजा के साथ यह नौ दिवसीय उत्सव प्रारंभ होता है. इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. यह पर्व 3 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 11 अक्टूबर को नवमी पूजन के साथ समाप्त होगा. आइए जानें देवी शैलपुत्री की पूजा विधि

Shardiya Navratri 2024 Day 1: मां शैलपुत्री पूजा की विधि इस प्रकार है

कलश की स्थापना के पश्चात, मां शैलपुत्री को धूप और दीप दिखाकर अक्षत, सफेद फूल, सिंदूर और फल अर्पित करें.

इसके बाद, शैलपुत्री मां के मंत्र का जाप करें और उनकी कथा का पाठ करें. भोग में जो भी दूध और घी से निर्मित वस्तुएं लाए हैं, उन्हें अर्पित करें.

फिर, हाथ जोड़कर माता की आरती करें.

अंत में, अनजाने में हुई त्रुटियों के लिए क्षमा याचना करें और माता रानी से सदैव आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना करें.


अंखड दीप आवश्यक

कलश स्थापना के समय अखंड दीप जलाना आवश्यक है, इसके बाद धूप और अगरबत्ती से देवी की पूजा करनी चाहिए. नवरात्रि के दौरान यह पूजा पूरे नौ दिनों तक निरंतर जारी रहनी चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इस प्रक्रिया से देवी प्रसन्न होती हैं और भक्तों की इच्छाओं को पूरा करती हैं.

Shardiya Navratri 2024 Day 1:  कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि में कलश की स्थापना के साथ नवरात्रि का आरंभ होता है. पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 3 अक्तूबर को 12:19 बजे से लेकर 4 अक्तूबर को 14:58 बजे तक प्रतिपदा तिथि रहेगी. उदया तिथि के अनुसार, 3 अक्तूबर, जो कि गुरुवार है, को कलश स्थापना करके शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ किया जाएगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola