Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा में करें ये 3 खास उपाय, होगी खुशियों की बरसात
Published by : Neha Kumari Updated At : 06 Oct 2025 9:42 AM
Sharad Purnima
Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा हिंदू धर्म में बेहद खास माना गया है. कहा जाता है कि इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने के साथ यदि कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो जीवन में सुख-संपत्ति आती है. चलिए जानते हैं कि इस दिन किन उपायों को करना लाभदायक माना जाता है.
Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा, जिसे कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, इस वर्ष 6 अक्टूबर को पड़ रही है. इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है. माना जाता है कि इस दिन रात के समय चंद्रमा अमृत की बरसात करता है. यही कारण है कि इस दिन घर में खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखने की परंपरा है.मान्यता है कि इस दिन यदि कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद प्रदान करती हैं.
शरद पूर्णिमा पर करें ये उपाय
- शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें. इस दिन माता को गुलाब के फूल की माला और सफेद मिठाई भोग अर्पित करें. रात में माता के सामने घी का दिया जलाएं और माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार ऐसा करने से घर में सुख-संपन्नता आती है.
- इस दिन रात के समय चंद्रमा को अर्घ्य देना बेहद शुभ माना जाता है. अर्घ्य देने के लिए लोटे में साफ पानी भरें. इसके बाद उसमें अक्षत और फूल डालकर चंद्रमा को जल अर्पित कर अर्घ्य दें. ऐसा करने से जीवन में शांति और स्थिरता बनी रहती है.
- शरद पूर्णिमा के दिन रात के समय जरूर खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखें. माना जाता है कि चंद्रमा से बरस रहा अमृत खीर में आ जाता है और इसके सेवन से शारीरिक रोग-कष्ट दूर होते हैं.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़े: Karwa Chauth 2025: क्या पति रख सकता है अपनी पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत? जानें नियम
यह भी पढ़े: Karwa Chauth Puja Alone At Home: घर पर अकेले कैसे करें करवा चौथ का व्रत? जानें जरूरी बातें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










