ePaper

Karwa Chauth 2025: क्या पति रख सकता है अपनी पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत? जानें नियम

Updated at : 05 Oct 2025 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
Karwa Chauth 2025: क्या पति रख सकता है अपनी पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत? जानें नियम

AI image

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है. आमतौर पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए इस समय व्रत रखती हैं और माता करवा की आराधना करती हैं. ऐसे में मन में सवाल आता है कि क्या यह व्रत केवल महिलाएं ही कर सकती हैं? क्या इस व्रत को पुरुष अपनी पत्नियों के लिए नहीं कर सकते हैं? आइए सरल शब्दों में जानने की कोशिश करते हैं इन सभी सवालों के जवाब.

विज्ञापन

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का पर्व 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. यह पर्व हिंदू धर्म की हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास है. इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार कर माता करवा की पूजा-अर्चना करती हैं और व्रत कथा सुनती हैं. माना जाता है कि इससे पति की आयु लंबी होती है, जीवन से सारे दुख दूर होते हैं और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.


लेकिन ऐसे में सवाल उठता है कि क्या केवल महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए इस व्रत को कर सकती हैं? क्या पति ऐसा नहीं कर सकता? तो इसका जवाब है कि हां, पति चाहे तो अपनी पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत रख सकता है. लेकिन इसके लिए पुरुषों को कुछ जरूरी नियमों का पालन करना आवश्यक है.

करवा चौथ का व्रत करते समय पुरुष रखें इन चीजों का ध्यान

यदि आप अपनी पत्नी के लिए करवा चौथ के दिन व्रत रखना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.व्रत वाले दिन सबसे पहले सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लें. इसके बाद पूजा स्थल की सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें. इसके बाद माता गौरी और भगवान शंकर की आराधना करें और व्रत करने का संकल्प लें.शाम को माता करवा की पूजा-अर्चना करें, व्रत कथा का पाठ करें और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करें. इस व्रत को आमतौर पर महिलाएं निर्जला करती हैं, लेकिन यदि आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो सजल व्रत भी कर सकते हैं. इसका मतलब है कि आप व्रत के दौरान पानी पी सकते हैं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर चंद्रमा को कैसे दें अर्घ्य, जानें सही विधि और मंत्र

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola