शनिवार के दिन लोहा और तेल खरीदना चाहिए कि नहीं, यहां से जानें

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Shanivar ke Niyam

Shanivar ke Niyam: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार का दिन कुछ वस्तुओं की खरीदारी के लिए अशुभ माना जाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस दिन लोहा, नमक और तेल जैसी वस्तुओं की खरीदारी करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं, जिससे आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. इस प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियों को सभी को अवश्य जान लेना चाहिए.

विज्ञापन

Shanivar ke Niyam: शनिदेव को लोहे की चीजें अत्यंत प्रिय मानी जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शनिवार को लोहे की वस्तु खरीदने से शनिदेव अप्रसन्न हो सकते हैं, जिससे घर में विवाद और रिश्तों में तनाव उत्पन्न हो सकता है. लोहे को शनि का धातु माना जाता है, इसलिए इस दिन लोहे या लोहे से बनी वस्तुओं की खरीदारी से बचना आवश्यक है. अन्यथा, शनिदेव की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है. आइए, इस विषय पर जानकारी प्राप्त करें.
शनिवार के दिन लोहे की वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए.

आज विनायक चतुर्थी पर इन मंत्रों का करें जाप, गणेश जी की बरसेगी कृपा

शनिवार को तेल खरीदने को मनाही

शनिवार के दिन शनिदेव को सरसों के तेल का चढ़ावा दिया जाता है, लेकिन इस दिन मस्टर्ड ऑयल खरीदने से परहेज करना चाहिए. शनिवार को तेल खरीदना शुभ नहीं माना जाता है. ऐसा करने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. सरसों का तेल शनिवार को खरीदने से घर में बीमारियों का प्रकोप हो सकता है.

शनिवार को नमक खरीदने से करें परहेज

शनिवार के दिन लोगों को नमक खरीदने से परहेज करना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा करना अशुभ माना जाता है और इससे शनिदेव की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है. उनके क्रोध से बचने के लिए नमक की खरीदारी से दूर रहना उचित है. यह भी कहा जाता है कि शनिवार को नमक खरीदने से कर्ज में वृद्धि होती है और आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola