Sawan 2024: सावन में शिवलिंग करना चाहते हैं स्थापित, तो जान लें ये जरूरी नियम

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Sawan 2024 में करना चाहते हैं शिवलिंग स्थापना, तो जान लें जरूरी नियम

Sawan 2024: सावन के महीने में शिवलिंग की स्थापना का विशेष महत्व है. शिवलिंग की स्थापना का विशेष महत्व है. आइए जानें इसके लिए जरूरी नियम क्या है.

विज्ञापन

Sawan 2024: बाबा भोले नाथ का प्रिय मास सावन 22 जुलाई से शुरू हो चुका है. सावन मास भगवान शिव की भक्ति और आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है. इस पावन माह में शिवलिंग स्थापित करना अत्यंत शुभ माना जाता है. सावन में शिवलिंग का जलाभिषेक और पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं

यहां शिवलिंग स्थापना के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं

स्थान: शिवलिंग की स्थापना किसी पवित्र तीर्थ, नदी के तट पर या उस स्थान पर करें जहां आप नियमित रूप से पूजा कर सकें. घर में स्थापित करने के लिए पूजा स्थल या मंदिर सबसे उत्तम स्थान होता है.

समय: शिवलिंग स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त का चुनाव करें. सोमवार, प्रदोष काल, महाशिवरात्रि, या किसी अन्य शुभ तिथि को शिवलिंग स्थापित करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है.

शिवलिंग: चल प्रतिष्ठा के लिए छोटा शिवलिंग और अचल प्रतिष्ठा के लिए बड़ा शिवलिंग उपयुक्त होता है. शिवलिंग काले, सफेद या हरे रंग का हो सकता है. शिवलिंग में कोई दरार या खरोंच नहीं होनी चाहिए.

चल शिवलिंग के मामले में, इसकी लंबाई स्थापना करने वाले व्यक्ति की 1 उंगली के बराबर होनी चाहिए, उससे कम नहीं. अचल शिवलिंग के मामले में, लिंग की लंबाई स्थापना करने वाले व्यक्ति की 12 उंगलियों के बराबर या उससे अधिक होनी चाहिए.

पीठ: शिवलिंग की स्थापना हमेशा पीठ सहित करनी चाहिए. पीठ गोल, चौकोर, त्रिकोण या घाट के पाए की तरह ऊपर-नीचे मोटी और बीच में पतली होनी चाहिए. पीठ पर ॐ नमः शिवय मन्त्र उत्कीर्ण कराना भी शुभ होता है.

यहाँ पढ़े : शिव जी की आरती

Shukra Guru Shubh Yog: बना गुरु शुक्र का शुभ योग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

विधि

संपूर्ण तैयारी: शिवलिंग, पीठ, जल, दूध, दही, घी, शहद, फूल, बेलपत्र, धतूरा, चंदन, अगरबत्ती, दीपक आदि पूजा सामग्री इकट्ठा करें. स्थापना स्थल को स्वच्छ और पवित्र करें. गंगाजल से शिवलिंग और पीठ को धो लें.

प्राण प्रतिष्ठा: पीठ पर ॐ नमः शिवय मन्त्र लिखें. शिवलिंग को पीठ पर स्थापित करें. शिवलिंग को गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद से अभिषेक करें. ॐ नमः शिवय मन्त्र का जाप करें. शिवलिंग को वस्त्र, आभूषण, फूलों से सजाएं. दीप प्रज्वलित करें और धूप जलाएं.

नियमित पूजा: प्रतिदिन प्रातःकाल और सायंकाल शिवलिंग की पूजा करें. शिवलिंग को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, चंदन आदि अर्पित करें. ॐ नमः शिवय मन्त्र का जाप करें. सोमवार को विशेष पूजा करें.

ध्यान रखें कि शिवलिंग को स्थापित करने के बाद उसे कभी भी हिलाना-डुलाना नहीं चाहिए. शिवलिंग को हमेशा स्वच्छ और पवित्र रखें. पूजा करते समय मन शुद्ध और एकाग्र रखें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola