Rishi Panchami 2024 Date: इस दिन है ऋषि पंचमी, जानें महिलाएं क्यों करती है ये व्रत

Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Sep 2024 3:13 PM

विज्ञापन

ऋषि पंचमी 2024 इस दिन मनाया जाएगा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Rishi Panchami 2024: ऋषि पंचमी का त्योहार भाद्रपद गणेश चतुर्थी के अगले दिन किया जाता है. इस दिन सप्तऋषि के सम्मान व्यक्त की जाती है.ऋषि पंचमी का व्रत विशेषकर महिलाये इस व्रत को करती है.

विज्ञापन

Rishi Panchami 2024 Date: ऋषि पंचमी का व्रत पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष के पंचमी तिथि को मनाया जाया जाता है. इस दिन ऋषि मुनियों के याद किया जाता है. क्योंकि जगत में सबसे महान कार्य होता है प्रत्येक जीव जंतु और मानव का रक्षा करना. सनातन धर्म में सभी का मान सम्मान करना सभी का सुरक्षा करना हमारा पहला कर्तव्य होता. है ऋषि पंचमी का त्योहार भारत के सभी राज्यों में अलग -अलग तरीके से सप्तऋषि को याद किया जाता है.यह त्योहार भाद्रपद गणेश चतुर्थी के अगले दिन किया जाता है.

महिलाएं इसलिए रखती हैं ऋषि पंचमी का व्रत

ऋषि पंचमी के दिन सप्तऋषि के सम्मान व्यक्त की जाती है.ऋषि पंचमी का व्रत विशेषकर महिलाये इस व्रत को करती है. इस व्रत के प्रभाव से महिलाएं अपने पति के प्रति विश्वास,प्रेम तथा दीर्घायु होने की कामना करती है. इस व्रत को महिलाये के मासिक धर्म के समय लगे पाप से छुटकारा पाने के लिए यह व्रत करती है. इस व्रत में ब्रह्मचर्य का पालन किया जाता है. इसके करने से सभी पाप से मुक्त होते है. तथा सौभाग्य का प्राप्ति होती है. ऋषि पंचमी व्रत के नियम बहुत कड़ें है व्रत करने वाले महिलाये को कठिन नियम पालन करना पड़ता है. विशेषकर महिलाये मासिक धर्म के बंद होने पर यह व्रत करने की परंपरा है यह व्रत आरम्भ करे तो पुरे सात वर्ष तक किया जाता है. ऐसे में कोई तकलीफ हो तब बीच में छोड़ सकते है.

कब है ऋषि पंचमी का व्रत ?

08 सितंबर 2024 को ऋषि पंचमी का व्रत रखा जायेगा.

ऋषि पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है ?

सुबह 10:00 बजे से 1:00 दोपहर तक
पंचमी तिथि का प्रारंभ 07 सितंबर 2024 सांध्य 05: 37 से
पंचमी तिथि समाप्त 08 सितंबर 2024 सांध्य 07:58 तक

ऋषि पंचमी के दिन किनकी पूजन की जाती है ?

भाद्रपद शुक्ल पक्ष के पंचमी के दिन सप्तऋषि का पूजन किया जाता है.इनके नाम इस प्रकार है गौतम,भारद्वाज, विश्वामित्र,जमदग्नि ,वशिष्ठ, कश्यब ,अत्रि इन राशियों के आलावा देवी अरुंधती का पूजन किया जाता है.

क्या है ऋषि पंचमी व्रत का नियम ?

महिलाये व्रत के दिन महिलाये नित्य कर्म से निर्मित होकर आपमार्ग के 108 दातुआन से मुंह को साफ करे. नया वस्त्र धारण करे. कुश का सप्तऋषि बनाए उनको गंगाजल से स्नान कराएं चन्दन चढ़ाए वस्त्र चढ़ाये, धुप,अगरबती तथा दीपक जलाए ,ऋतुफल तथा मिठाई चढ़ाए.पूजन के बाद महिलाये बिना नमक का खाना खाती है.खाने में दही और साठी चावल खाने का विधान है. हल से जोते हुए खेत का अन्य खाना वर्जित है.दिन में केवल एक बार भोजन करना होता है जो भी सामान सप्तऋषि को पूजन में चढ़ाए वह वस्तु को ब्राह्मण को दान कर दे.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola