कन्या संक्रांति के दिन क्यों की जाती है सूर्य देव की विशेष पूजा? जानें वजह

Kanya Sankranti
Kanya Sankranti: कन्या संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है. इस दिन सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करता है. इस वर्ष 17 सितंबर 2025 को कन्या संक्रांति मनाया जाएगा.
Kanya Sankranti: हिंदू धर्म में कन्या संक्रांति का विशेष महत्व है. इस दिन सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करता है. माना जाता है कि इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से भक्तों पर सूर्य देव की कृपा बनी रहती है और स्वास्थ्य, यश, धन और जीवन में सफलता आती है.
यह समय पितृ पक्ष के आसपास आता है. ऐसी मान्यता है कि सूर्य देव की इस समय पूजा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और घर-परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहता है. कन्या संक्रांति पर नदी में स्नान और सूर्य को अर्घ्य देने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. कहा जाता है कि इस दिन भक्तों द्वारा किया गया दान और पूजा कई गुना फल देती है.
कब है कन्या संक्रांति?
इस साल कन्या संक्रांति और विश्वकर्मा पूजा एक ही दिन पड़ रही है. इस वर्ष 17 सितंबर 2024 नहीं 2025 को कन्या संक्रांति और विश्वकर्मा पूजा मनाया जाएगा. जिस कारण से यह और भी ज्यादा खास रहेगा. इस दिन दोपहर 1 बजकर 46 मिनट पर सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेगा.
कन्या संक्रांति पूजा शुभ मुहूर्त
- पुण्य काल: दोपहर 1:46 बजे से शाम 6:19 बजे तक (करीब 4 घंटे 33 मिनट)
- महापुण्य काल: दोपहर 1:46 बजे से 3:31 बजे तक (करीब 1 घंटा 45 मिनट)
यह भी पढ़े: Chandra Grahan 2025: लगने जा रहा है साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, कब से कब तक रहेगा सूतक काल, जानें सटीक समय
यह भी पढ़े: Parivartini Ekadashi Vrat 2025: आज मनाई जा रही है परिवर्तिनी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
यह भी पढ़े: Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि का होने वाला है आरंभ, जानें कन्या पूजन का महत्व
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










