Rath Yatra 2025: कल निकाली जाएगी रथयात्रा, भक्‍त रथों को खींचेंगे

Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Jun 2025 10:30 AM

विज्ञापन

Rath Yatra 2025 in Ranchi

Rath Yatra 2025: रथयात्रा का पावन उत्सव कल धूमधाम से मनाया जाएगा, लेकिन आज ही से भक्त रथ खींचने की परंपरा निभाएंगे. रांची के जगन्नाथ मंदिर समेत देशभर में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच आस्था का महासागर उमड़ने को तैयार है.

विज्ञापन

Rath Yatra 2025: कल शुक्रवार 27 जून 2025 को रांची के जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी. इस आयोजन की तैयारियां मंदिर परिसर में जोर-शोर से चल रही हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को रथ यात्रा निकाली जाती है. इस वर्ष यह पर्व 27 जून को मनाया जाएगा.

पंचांग के अनुसार, 27 जून को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रथ यात्रा की शुरुआत होगी. ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और भक्तों की जयघोष के बीच श्रद्धालु भगवान के रथ को खींचते हुए नगर भ्रमण कराएंगे. परंपरा के अनुसार, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को सात दिनों के लिए मौसीबाड़ी ले जाया जाएगा, जहां वे विश्राम करेंगे. इसके बाद एकादशी के दिन “उल्टा रथ” नामक उत्सव में भगवान पुनः रथ में सवार होकर अपने मंदिर वापस लौटेंगे.

जगन्नाथ भगवान का एकांतवास समाप्त, आज नेत्रदान, कल निकलेगी रथयात्रा 

रथयात्रा की पूजन विधि और प्रारंभिक रस्में

  • रथयात्रा की शुरुआत से पूर्व मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन की परंपरा निभाई जाती है. इसके पश्चात भक्तगण ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ को श्रद्धापूर्वक खींचते हुए नगर भ्रमण के लिए ले जाते हैं.
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में भाग लेने से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है. खासकर महिलाओं द्वारा रथ की रस्सी खींचने से सौ यज्ञों के बराबर पुण्य फल मिलता है. ऐसा कहा जाता है कि रथ यात्रा में श्रद्धा से शामिल होने वालों की सभी मनोकामनाएं भगवान पूरी करते हैं. यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज में भक्ति, सेवा और सामूहिक उत्सव की भावना को भी जाग्रत करता है.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola