आज है रथ सप्तमी, जानें भगवान सूर्य को कैसे समर्पित है ये विशेष दिन

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Rath Saptami 2025 importance

Rath Saptami 2025: इस बार रथ सप्तमी का पर्व आज 4 फरवरी को मनाया जा रहा है, आइए जानें इस पर्व का सूर्यदेव से क्या संबंध है.

विज्ञापन

Rath Saptami 2025:  हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को रथ सप्तमी का पर्व मनाया जाता है, जो सूर्य देव को समर्पित है. उदया तिथि के अनुसार रथ सप्तमी का पर्व आज 4 फरवरी को मनाया जा रहा है. इसके अगले दिन भीष्म अष्टमी का उत्सव भी मनाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रथ सप्तमी भगवान सूर्य को कैसे समर्पित है? आइए, रथ सप्तमी के उत्सव के पीछे के कारणों को समझते हैं.

रथ सप्तमी का उत्सव क्यों मनाया जाता है?

रथ सप्तमी मुख्यतः भगवान सूर्य देव के सम्मान में मनाया जाने वाला पर्व है, जो प्रायः फरवरी या मार्च के महीने में आता है. इसे भगवान सूर्य के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है, इसलिए इसे सूर्य जयंती के नाम से भी जाना जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को ऋषि कश्यप और उनकी पत्नी अदिति के गर्भ से सूर्य का जन्म हुआ था, इसीलिए इसे सूर्य जयंती कहा जाता है.

Mahashivratri 2025:  इस दिन है महाशिवरात्रि, जानें जलाअभिषेक समय और तिथि

माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर सूर्य देव का अवतरण हुआ था, जिसके कारण रथ सप्तमी या सूर्य जयंती का आयोजन किया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से परिवार में सुख और समृद्धि बनी रहती है, और सभी विघ्न दूर होते हैं. इस प्रकार, सूर्य देव की उपासना वैदिक काल से निरंतर होती आ रही है.

रथ सप्तमी का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, रथ सप्तमी के दिन स्नान का शुभ समय सुबह 5:23 बजे से 7:08 बजे तक रहेगा. इस अवधि में श्रद्धालु स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य और पूजन कर सकते हैं.

रथ सप्तमी पूजा की विधि

रथ सप्तमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद तांबे के कलश में जल भरकर दोनों हाथों से सूर्य देव को धीरे-धीरे अर्घ्य अर्पित करें. इस समय भगवान सूर्य के मंत्रों का जाप करना न भूलें. अर्घ्य अर्पित करने के बाद घी का दीपक जलाएं और सूर्य देव की पूजा करें. इसके साथ ही लाल रंग के फूल, धूप और कपूर का उपयोग अवश्य करें. ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सफलता के नए मार्ग खुलते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola